कोरोन के पुणे में पिछले 24 घंटे में 1251 नए मरीज पाए गए, 25 की मौत: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

02 Jul, 00:00 (IST)

कोरोन के पुणे में पिछले 24 घंटे में 1251 नए मरीज पाए गए हैं. वहीं 25 की मौत हुई है. पुणे हेल्थ विभाग के अनुसार जिले में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 23,680 हो गए हैं.

01 Jul, 23:37 (IST)

कोरोना वायरस से CRPF के आज 134 जवान पॉजिटिव पाए गए है. इस तरह कोरोना वायरस से पीड़ित CRPF के जवानों की संख्या बढ़कर 1385 हो गई है. जबकि 682 एक्टिव मामले हैं. वही 694 लोग ठीक हुए हैं. जबकि 9 की मौत हुई हैं.

01 Jul, 22:51 (IST)

दिल्ली के कैंट रेलवे लाइन से पास दिल्ली पुलिस के जवान की शव लटका हुआ बरामद किया गया है. वह पिछले 28 जून से लापता था

01 Jul, 21:36 (IST)

बिहार में पुलिस जिप्सी से पेट्रोल चुराते कांस्टेबल गिरफ्तार हुआ है. मामला सारण जिले का बताया जा रहा है.

01 Jul, 21:31 (IST)

कोविड-19 के हिमाचल प्रदेश में अब तक 960 मामलों में 336 मामले एक्टि है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस तरफ की जानकारी दी गई

01 Jul, 20:48 (IST)

कोरोना के महाराष्ट्र में 5537 मामले पाए गए हैं. वहीं 198 लोगों की मौत हुई हैं.

01 Jul, 20:06 (IST)

कोविड-19 के उत्तराखंड में शाम 7 बजे तक 66 मरीज पाए गए है. इस तरह उत्तराखंड में अब तक 2947 मामले पाए जा चुके हैं.

01 Jul, 19:31 (IST)

कोरोना के पंजाब में पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले पाए गए हैं. स्वास्थ विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के अब तक 5,668 मामले पाए जा चुके हैं. वहीं 3,989 लोग ठीक हुए हैं. वहीं 149 लोगों की जान गई है.

01 Jul, 19:09 (IST)

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली के सीने दर्द के बाद उन्हें काठमांडू में साहिद गंगलाल नेशनल हार्ट सेंटर में भर्ती करवाया गया था. जांच के बाद उन्हें अस्पताल से घर में लिए लौट आये हैं.

01 Jul, 18:37 (IST)

कोरोना वायरस के तमिलनाडु में बुधवार को 3882 नए मामले पाए गए हैं. वहीं 63 की मौत हुई है.

Read more


नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. कोरोना का सबसे अधिक कोहराम महाराष्ट्र, राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु में देखने को मिला है. बताना चाहते है कि दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित एक इंस्पेक्टर की जान चली गई है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव की मंगलवार देर रात मौत हो गई है. पिछले 14 दिनों से संजीव कोरोना से जंग लड़ रहे थे.

वहीं चीन को लेकर भारत में हर मोर्चे पर कार्रवाई हो रही है. राजधानी दिल्ली के होटल एसोसिएशन के बाद अब टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन ने भी चीनी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके बाद अब चीनी नागरिकों को टैक्सी सेवाएं नहीं मिलने वाली हैं.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की नरमी के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है. यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई है. पिछले दिनों लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर विपक्ष पूरी तरह हमलावर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट