आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद हरियाणा के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ी : 17 सितंबर 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
कर्नाटक में 17 बागी विधायकों को दलबल कानून के तहत अयोग्य करार दे दिया गया था. जिन विधायकों ने सुप्रीम कोर्टमें याचिका दायर की थी. जिस याचिका पर आज सुनवाई होने वाली है
नई दिल्ली: कर्नाटक में 17 बागी विधायकों को दलबल कानून के तहत अयोग्य करार दे दिया गया था. जिन विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की थी. जिस याचिका पर आज सुनवाई होने वाली है. इस याचिका को कांग्रेस के रमेश जरखिहोली, महेश कुमाथल्ली और निर्दलीय विधायक आर शंकर समेत 17 विधायकों ने याचिका दायर की है. कोर्ट में दायर याचिका में उनकी तरफ से कहा है कि स्पीकर ने बिना तय प्रक्रिया का पालन किए ही उन्हें विधानसभा के पूरे कार्यकाल के लिए अयोग्य करार दिया गया है. जो एक तरह से उनका यह फैसला न सिर्फ असंवैधानिक है बल्कि स्पीकर की राजनीतिक दुर्भावना को दिखाता है. इसलिए कोर्ट स्पीकर के आदेश को रद्द करे. बता दें कि अयोग्य करार दिए गए विधायकों में कांग्रेस, जेडीएस और निर्दलीय तीनों के विधायक शामिल हैं.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें
वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर समय मांगा है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को उनकी मुलाकत प्रधानमंत्री से हो सकती है. प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगने को लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी पर चुटकी लेते हुए मजाक उड़ाया है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मौकापरस्ती की राजनीति का बेहतरीन उदाहरण है. वे खुद को और अपनी पार्टी के नेताओं को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के शिकंजे से बचाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर समय मांगा है.