14 Year old Boy Dies of Heart Attack: जयपुर के स्कूल में हार्ट अटैक से 14 साल के बच्चे की मौत
(Photo : X)

जयपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय लड़के की हार्ट अटैक से मौत हो गई. करधनी पुलिस स्टेशन के हेड-कांस्टेबल, मनोज कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान योगेश सिंह के रूप में हुई है, जो कक्षा 9 का छात्र था. जानकारी के अनुसार योगेश शनिवार (19 दिसंबर) सुबह स्कूल पहुंचा था, वह अपनी कक्षा में जा रहा था, इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ी और वह नीचे गिर गया. योगेश के गिरने की सूचना मिलने के बाद स्कूल के शिक्षक उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में लेकर गए, निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चे को सवाई मान¨सह अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया. वहां पहुंचने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. Sudden Death On Cricket Pitch: धड़कन पर लटकती तलवार! क्रिकेट खेल रहे युवक को आया हार्ट अटैक, पिच पर गिरते ही हुई मौत.