मुख्य समाचार
Makkah Emergency Alert: यमन के हूती हमलों के बीच मक्का में बजा खतरे का सायरन; सऊदी प्रशासन ने कुछ देर बाद हटाया आपातकालीन अलर्ट
Anita Ramसऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में मंगलवार, 15 सितंबर को संभावित खतरे को देखते हुए कुछ समय के लिए आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया. यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के विभिन्न शहरों पर किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच यह चेतावनी 'राष्ट्रीय आपातकालीन पूर्व चेतावनी मंच' के माध्यम से प्रसारित की गई थी। सऊदी नागरिक सुरक्षा ने नागरिकों और तीर्थयात्रियों से शांति बनाए रखने और नजदीकी सुरक्षित इमारतों में शरण लेने की अपील की थी.
Jantar Mantar Assault Case: जंतर-मंतर मारपीट मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली कोर्ट से 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत
Anita Ramराष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दलित छात्रा-कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 5 सितंबर को गिरफ्तार किए गए भारद्वाज इस मामले में न्यायिक हिरासत में बंद थे. अदालत में बचाव पक्ष ने वीडियो फुटेज पेश करते हुए दावा किया कि शिकायतकर्ता ने पहले हमला किया था और यह गिरफ्तारी राजनीतिक दबाव में की गई है.
Abhishek Sharma vs Rashid Khan T20 Stats: टी20 क्रिकेट में राशिद खान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट जानकर रह जाएंगे हैरान
Siddharth Raghuvanshiभारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में 82 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 156 रनों का लक्ष्य महज 13.4 ओवर में हासिल कर लिया.
Zimbabwe vs Australia 1st ODI Match Scorecard: हरारे में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 295 रनों का लक्ष्य, मैट रेनशॉ ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
Siddharth Raghuvanshiइस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशजनक रहा और महज 10 रन के स्कोर पर टीम को ट्रैविस हेड के रूप में पहला बड़ा झटका लगा . इसके बाद कप्तान मिशेल मार्श और कूपर कोनोली ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 60 रन तक लेकर गए.
Ganeshotsav 2026: मुंबई में डेढ़ दिन के बप्पा का विसर्जन शुरू; पहले दिन दोपहर तक शांतिपूर्ण ढंग से 79 मूर्तियों का हुआ विसर्जन
Anita Ramमुंबई में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुए 12 दिवसीय गणेशोत्सव के दूसरे दिन यानी मंगलवार को 'डेढ़ दिन के गणपति' का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ. बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विसर्जन के पहले दिन दोपहर 12 बजे तक शहर के प्राकृतिक समुद्र तटों और कृत्रिम तालाबों में कुल 79 प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन किया गया.
8th Pay Commission: हर 10 साल का इंतजार होगा खत्म? वेतन और पेंशन में 5 साल के रिवीजन चक्र की मांग; चंडीगढ़ दौरे से पहले यूनियनों ने खोला मोर्चा
Anita Ramकेंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन व भत्तों की समीक्षा के लिए गठित 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष कर्मचारी संगठनों ने 10 साल के पारंपरिक वेतन पुनरीक्षण चक्र को समाप्त करने की जोरदार मांग उठाई है. कर्मचारी यूनियनों ने प्रस्ताव रखा है कि बढ़ती महंगाई और गिरती क्रय शक्ति से निपटने के लिए वेतन और पेंशन में हर 5 वर्ष में संशोधन किया जाना चाहिए.
Ayodhya Weather Tomorrow: राम की नगरी अयोध्या में कल बारिश के बीच गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी
Nizamuddin Shaikhबुधवार, 16 सितंबर 2026 को अयोध्या के मौसम में अचानक बदलाव आने वाला है, जहाँ हल्के ओलों के साथ तूफान आने की पूरी संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने का अनुमान है,
Lucknow Weather Tomorrow: IMD की चेतावनी, लखनऊ में बुधवार को बारिश के बीच हल्के ओले और आंधी-तूफान का अलर्ट
Nizamuddin Shaikhलखनऊ, उत्तर प्रदेश में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच हल्के ओलों के साथ तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है.
कानपुर में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, अधिकतम तापमान 31°C
Nizamuddin Shaikhकानपुर में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें 87% तक बारिश की संभावना है
Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें सट्टा बाजार में किस टीम को माना जा रहा है फेवरेट
Siddharth Raghuvanshiभारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि अफगानिस्तान की टीम सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
Mumbai Weather Tomorrow: मुंबई में बुधवार को हल्की बौछारों के साथ 29°C तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
Nizamuddin Shaikhबुधवार, 16 सितंबर 2026 को मुंबई में मौसम विभाग के अनुसार हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 29°C तक पहुँच सकता है। रात में न्यूनतम तापमान 25°C रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना 94% है
Tirunelveli: गणेश जी द्वारा बिरयानी पकाने और खाने का बैनर लगाने पर बवाल; तिरुनेलवेली में दुकान मालिक गिरफ्तार
Anita Ramतमिलनाडु के तिरुनेलवेली में विनायक चतुर्थी के दौरान एक बिरयानी दुकान के बाहर लगे प्रचार बैनर को लेकर विवाद गहरा गया है. तिरुनेलवेली-तिरुचेंदूर मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान के बाहर लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग में भगवान गणेश को चिकन बिरयानी पकाते और खाते हुए चित्रित किया गया था, जिस पर 'अरेबिक स्टाइल 65 बिरयानी - ₹99' का फेस्टिव ऑफर लिखा था. 30 वर्षीय दुकान संचालक जयंत को भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर लिया है.
Rohit Sharma And Sofia Hayat Controversy: 'रोहित शर्मा बेड पर अच्छे नहीं हैं...', पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात का चौंकाने वाला दावा, वायरल वीडियो से मचा बवाल; देखें वीडियो
Siddharth Raghuvanshiरोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी ट्रॉफियां दिलाई हैं और मैदान के साथ-साथ निजी जीवन में भी हमेशा संयमित छवि बनाए रखी है. ऐसे में फैंस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से न लेने और इसे महज सनसनी फैलाने की कोशिश बताया है.
8th Pay Commission Fitment Factor: 3.83 या 4.0 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ सकती है सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? जानें पूरा गणित
Nizamuddin Shaikh8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 3.83 या 4.0 तय करने की मांग की गई है. अगर यह प्रस्ताव स्वीकार होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 72,000 रुपये तक पहुंच सकती है. जानिए पे मैट्रिक्स लेवल के हिसाब से संभावित वेतन वृद्धि का पूरा विवरण.
India vs Afghanistan 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
Siddharth Raghuvanshiभारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. पहले मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है, जबकि अफगानिस्तान की टीम सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. ऐसे में मुकाबले के साथ-साथ टॉस भी दोनों टीमों के लिए काफी अहम भूमिका निभा सकता है.
Gorakhpur: मोबाइल पर आपत्तिजनक सामग्री की लत ने बदली मासूम की सोच; चौथी के छात्र ने की अनुचित हरकत, शिक्षिका की बनाई अश्लील तस्वीर
Anita Ramउत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ऑनलाइन कक्षाओं के लिए दिए गए स्मार्टफोन के अनियंत्रित उपयोग और अत्यधिक स्क्रीन टाइम का चिंताजनक मामला सामने आया है. सिविल लाइंस क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में कक्षा 4 में पढ़ने वाले छात्र को मोबाइल पर आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री देखने की लत लग गई, जिसके प्रभाव में उसने अपनी सात वर्षीय बहन के साथ अनुचित हरकत की. इसके अलावा छात्र ने विद्यालय की एक महिला शिक्षिका की आपत्तिजनक तस्वीर बनाई और सहपाठियों के साथ अभद्र व्यवहार किया.
Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद संस्थानों के परिसर कराए गए खाली
Nizamuddin Shaikhदिल्ली पुलिस की साइबर टीम ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल को ट्रैक करने में जुट गई है. दिल्ली-एनसीआर में पहले भी स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों को ऐसे फर्जी (होक्स) ईमेल मिलते रहे हैं.
India vs Afghanistan 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: दिल्ली में आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
Siddharth Raghuvanshiभारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम सीरीज में बराबरी करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी. ऐसे में आइए मुकाबले के उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं.
Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई के गोरेगांव पूर्व में ओबेरॉय मॉल के पास बेकाबू बेस्ट बस मेट्रो पिलर से टकराई, 2 लोग जख्मी; VIDEO
Nizamuddin Shaikhमुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके में ओबेरॉय मॉल सिग्नल के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. दिंडोशी डिपो से भयंदर की ओर जा रही एक बेस्ट (BEST) बस अनियंत्रित होकर एक निजी कार से रगड़ते हुए सीधे मेट्रो रेल के पिलर से जा टकराई.
How And Where To Watch England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ
Siddharth Raghuvanshiइंग्लैंड की टीम को इस मुकाबले में हैरी ब्रूक, जोस बटलर, विल जैक्स और टॉम बैंटन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में आदिल राशिद, जोश टंग और सॉनी बेकर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम पथुम निसांका, कमिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा के दम पर इंग्लैंड को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी.