मुख्य समाचार

अमेरिका पूर्व जासूस की हत्या के प्रयास मामले में रूस पर प्रतिबंध लगाएगा

IANS

इस अधिनियम के तहत 2013 में सीरिया पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे. सीरिाय ने तब उत्तर कोरिया के खिलाफ वीएक्सल नर्व एजेंट का इस्तेमाल किया था.

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को फूकेंगे चुनावी बिगुल, सभास्थल को लेकर विवाद

IANS

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत भगत का कहना है कि स्टेडियम नहीं मिलने के बाद अब राहुल गांधी नए कांग्रेस भवन में ही आदिवासी नेताओं से मिलेंगे. दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन का कहना है कि कांग्रेस ने 10 अगस्त को स्टेडियम बुक कराया था, लेकिन पार्टी ने खुद कार्यक्रम रद्द किया है

शहीद मेजर कौस्तुभ प्रकाश राणे की अंतिम विदाई में लोगों ने राह पर बिछाए फूल, नम आंखो से वीर को कहा अलविदा

Subhash Yadav

दुख की इस घड़ी में भी मेजर कौस्तुभ के पिता प्रकाश राणे ने कहा, ‘मेरा बेटा देश के काम आया है. वह बहादुरी दिखाकर शहीद हुआ.

शाहजहांपुर: 7 साल का मासूम नहीं सुना पाया गिनती, तो गुस्साए टीचर ने फोड़ दी आंख

Manoj Pandey

मामला शाहजहांपुर के रोजा इलाके के गांव का है. जहां पर उर्मिला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नामक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने K.G के छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि मासूम की आंख फूट गई

श्रद्धा कपूर नहीं बल्कि इस बेहद हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं फरहान अख्तर ?

Priyanshu Idnani

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के बीच अब शायद सब कुछ खत्म हो चुका है. इन दोनों के अफेयर की खबरों ने काफी जोर पकड़ा था पर अब ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है

पाकिस्तान: मशहूर गायिका रेशमा को पति ने मारी गोली, ये है वजह

lyadmin

रेशमा का पति फवाद खान रहिमाबाद का निवासी है. वह विदेश में काम करता था और हाल ही में स्वदेश आया था

..इस मामले में अभी भी शीर्ष पर कायम हैं सचिन.. बाकि बल्लेबाज है कोसो दूर

IANS

सचिन के बाद श्रीलंका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 445 मैचों की 433 पारियों में 1500 चौके लगाए हैं. जयसूर्या के टीम साथी रहे पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा 404 वनडे मैचों में 1385 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

इमरान खान करेंगे वह काम जो अबतक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया है

Subhash Yadav

बता दें कि चुनाव में जीत के बाद खान ने ऐलान किया था कि वह प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगे और इस आवास के बारे में उनकी पार्टी बाद में फैसला करेगी.

थाईलैंड के 'अयोध्या' में राम मंदिर का निर्माण शुरू, बनेगा श्री राम का भव्य मंदिर

Manoj Pandey

महंत जनमजेय शरण ने चर्चा के दौरान कहा कि भगवान राम का यह भव्य मंदिर शहर के बीचोंबीच बहने वाली चाव फ्राया नदी के किनारे होगा. बता दें कि थाईलैंड की राजधानी को पन्द्रहवीं सदी में अयुथ्थ्या कहा जाता था

एक ही फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये 7 बड़े सितारें, करण जौहर करेंगे निर्देशन

Priyanshu Idnani

करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'तख्त' की घोषणा कर दी है. इतना ही नहीं, उन्होंने इस फिल्म की स्टार कास्ट भी रिवील कर दी है

शेयर बाजार की बंपर ओपनिंग: सेंसेक्स 38,000 अंकों के पार, बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

lyadmin

वाहन और दवा कंपनियों को छोड़, बाकी लगभग सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी से भी सूचकांकों को सहारा मिला.

जम्मू-कश्मीर: बारामुला एनकाउंटर में मरने वाले आतंकियों की संख्या 5 हुई, सर्च ऑपरेशन जारी

Manoj Pandey

बता दें कि सुरक्षाबलों को रफियाबाद में आतंकवादियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस बीच छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की जिसके बाद दोनों से मुठभेड़ शुरू हो गई थी

राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव आज, एनडीए और विपक्ष में कांटे की टक्कर

Abdul Kadir

हरिप्रसाद कर्नाटक से राज्यसभा सांसद है और कांग्रेस के महासचिव हैं. 2014 में वह केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के खिलाफ चुनाव हार गए थे. हरिप्रसाद को विपक्ष के कई दलों का समर्थन हासिल है.

प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार से की बड़ी अपील

IANS

वाराणसी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए तोगड़िया ने मीडिया से कहा कि बहुत जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी राम मंदिर के पक्ष में आने वाला है.

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई Maruti Suzuki Swift की टॉप मॉडल, जानिए फीचर्स और कीमत

IANS

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग और सेल्स) आर.एस. कलसी ने कहा, "हमारे स्विफ्ट के ग्राहकों ने एजीएस के बारे में काफी सकारात्मक प्रक्रिया दी है.

मराठा आंदोलन: आज फिर महाराष्ट्र बंद, जरूरी सेवाओं पर असर नहीं- कई जगहों पर स्कूल बंद

Manoj Pandey

बता दें कि मराठा क्रांति मोर्चा के इस आंदोलन को शुरू हुए गुरुवार को दो साल पूरा हो जाएगा. आरक्षण की मांग को लेकर अबतक महाराष्ट्र में मराठा समाज के 18 लोग आत्महत्या कर चुकें हैं

राहुल गांधी को तीन तलाक पीड़िता ने दी चेतावनी, कहा- सहयोग नहीं करने पर निकालूंगी बारात

Dinesh Dubey

बहुविवाह और हलाला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहीं डॉ समीना ने विपक्ष पर रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी को चेतावनी दी है. समीना का कहना है कि महागठबंधन के नेता तीन तलाक संबंधी बिल में रोड़ा अटका रहे हैं.

पेपर चेकिंग में लापरवाही करने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं, जुर्माने के साथ छपेगा नाम

Dinesh Dubey

देश के लगभग सभी शिक्षा बोर्डो में ऐसे मामलें अक्सर होते है जब शिक्षक की उत्तर पुस्तिका जांचने में हुई गलती का खामियाजा स्टूडेंट्स को चुकाना पड़ता है. ऐसे शिक्षकों पर लगाम कसने के लिए गुजरात सरकार कड़े कदम उठाने जा रहा है.

अलविदा करुणानिधि: नम आंखों के साथ मरीना बीच पर दफनाए गए करुणानिधि

IANS

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम(द्रमुक) के पितामह और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को यहां बुधवार को मरीना बीच पर उनके गुरु सी.एन. अन्नादुरई के बगल में दफना दिया गया. यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

अब भीख मांगने पर दिल्ली में नहीं होगी कोई सजा, जानें कारण

IANS

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक आदेश में भीख मांगने को आपराधिक मामला मानने से इनकार करते हुए इसके लिए दंड के कानूनों को निरस्त कर दिया.

Categories