मुख्य समाचार

ऑस्ट्रेलिया: लोगों पर हमला करने वाली 2 टाइगर शार्को को मारी गई गोली

IANS

ऑस्ट्रेलिया में 24 घंटे के अंदर टाइगर शार्को के हमले में एक 46 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़की के घायल होने के बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने शनिवार को दो टाइगर शार्को को मार दिया. व्हिटसंडे द्वीप में जाल में फंसने के बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने दो टाइगर शार्को को गोली मार दी.

राफेल डील: रक्षा मंत्रालय ने कहा- रिलायंस डिफेंस का चयन करने में हमारी भूमिका नहीं

lyadmin

सरकार ने शनिवार को कहा कि राफेल समझौते के लिए रिलायंस डिफेंस का चयन करने में उसकी ‘‘कोई भूमिका’’ नहीं है. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने शुक्रवार को दावा किया था कि राफेल करार में दसाल्ट एविएशन के लिए साझेदार के तौर पर रिलायंस डिफेंस का नाम भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित किया गया था.

VIDEO: घर के गार्डन में मिला दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला सांप, मालकिन देख के हो गई सन्न

Dinesh Dubey

क्या आपने कभी दो मुंह जुड़ा वाला सांप देखा है. अगर नहीं तो ये कुदरत का ये अनोखा प्राणी आज हम आपको इस वीडियो के जरिए दिखाने जा रहे हैं. उत्तरी वर्जीनिया के एक घर में दुर्लभ वाइपर प्रजाति का दो-सिर वाला सांप मिला है.

आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप को हुआ कैंसर, ये रही पूरी डिटेल्स

Akash Jaiswal

ताहिरा कश्यप ने खुद इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर करते हुए ये बयान दिया है

शराब पीने से गई 30 लाख से ज्यादा लोगों की जान

Bhasha

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि बहुत अधिक शराब पीने के कारण वर्ष 2016 में 30 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई और इनमें ज्यादातर पुरुष थे. संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी ने चेतावनी भी दी है कि मौजूदा नीतियों पर अमल और उनके नतीजे इस प्रवृति में बड़े बदलाव के लिए नाकाफी हैं.

एशिया कप में क्रिकेट के गब्बर ने रच डाला इतिहास, ऐसा करनेवाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनें

Rakesh Singh

भारत के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने एशिया कप में अपने बल्ले से आग उगलना शुरू कर दिया है. गब्बर ने एशिया कप के पहले ही मैच में नौसिखिये हांगकांग के खिलाफ 127 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर इस टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया.

दिल्ली में इंटरनैशनल ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 आरोपी 25 करोड़ हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Nizamuddin Shaikh

दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने इंटरनैशनल ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 25 करोड़ रुपये का हिरोइन बरामद किया है.

नहीं थमा DAYE तूफान का कहर, मौसम विभाग ने 8 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Vandana Semwal

शुक्रवार को हिमाचल से लेकर हैदराबाद तक जमकर बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को भी 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी बेल्ट के कई राज्यों में अगले 24 से 48 घंटे तक भारी बारिश होने के आसार हैं.

Revealed: नील-रुक्मिणी ने अपनी बेबी गर्ल के लिए चुना ये खूबसूरत नाम

Akash Jaiswal

नील नितिन मुकेश की पत्नी रुक्मिणी सहाय ने 20 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर है

PM मोदी ने सीएम पटनायक पर साधा निशाना, कहा-भ्रष्टाचार ओडिशा सरकार की पहचान बन गई है

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य में कई तरह के घोटाले सामने आए हैं, जहां भ्रष्टाचार और निर्णय में देरी इसकी पहचान बन गया है और इससे विकास बाधित हो रहा है.

ईरानी सैन्य परेड पर हुई गोलीबारी, 24 की मौत, 50 से ज्‍यादा घायल

IANS

बंदूकधारियों ने यहां अहवाज शहर में शनिवार को ईरानी सैन्य परेड पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम 24 की मौत हो गई जबकि 50 से ज्‍यादा घायल बताए जा रहे हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान, इराक के साथ 1980-88 युद्ध की शुरुआत की वर्षगांठ मना रहा है.

राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने फिर पीएम मोदी को घेरा, कहा- देश के चौकीदार चोरी कर गए

Vandana Semwal

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान के बाद भारत की सियासी घमासान मच गया है. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि अनिल अंबानी के रिलायंस का नाम उन्हें भारत सरकार द्वारा सुझाया गया था. उनके पास और कोई विकल्प नहीं था.

BB 12 Weekend Ka War: सलमान खान ने शो को डेडिकेट किया ये स्पेशल सॉन्ग, देखें ये मजेदार Video

Akash Jaiswal

शो पर कांटेस्टेंट्स के रूप में नजर आ रहे दीपक ठाकुर ने भी सलमान के लिए एक खास गाना गाकर उन्हें खुश कर दिया  

महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जेमिमा रोड्रिग्यूज ने शानदार 57 रनों की पारी खेली

IANS

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में यहां शनिवार को मेजबान टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

भारत के ना कहने पर आग-बबूला हुए इमरान खान, बातचीत का प्रस्ताव ठुकराने के लिए PM मोदी पर भी साधा निशाना

Dinesh Dubey

भारत की ओर बातचीत का प्रस्ताव खारिज करने के बाद शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बौखलाए इमरान खान ने भारत पर जुबानी हमला किया है. इमरान खान ने बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए उनपर निशाना साधते हुए छोटी सोच वाला बताया है.

ओडिशा: पीएम मोदी ने नए एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा इससे राज्य का होगा विकास

Nizamuddin Shaikh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर है. उन्होंने वहां पर कई परियोजनाओ की आधारशिला रखने और उद्घाटन करने के बाद झारसुगुड़ा में हवाई अड्डे का उद्घाटन किया.

डेविड वार्नर ने घरेलू क्रिकेट मैच में नाबाद 155 रनों की धमाकेदार पारी खेली

IANS

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने यहां घरेलू क्रिकेट के एक अनाधिकारिक मैच में मैदान पर वापसी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली. वार्नर ने रैंडविक पीटरशैम की ओर से खेलते हुए नाबाद 155 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और 13 चौके लगाए.

गौतम गंभीर का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने कई क्रिकेटर्स सहित इस ऐक्ट्रेस को भेजा मैसेज

Vandana Semwal

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है. गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरे ट्विटर हैंडल को हैक किया गया है. कृपया मेरे द्वारा प्राप्त संदेशों को अनदेखा करें.

मेक्सिको: बंदूकधारी ने पत्रकार की गोली मारकर की हत्या, अब तक मारे जा चुके हैं नौ पत्रकार

Bhasha

मेक्सिको के दक्षिण प्रांत चियापास में एक बंदूकधारी ने एक पत्रकार की गोली मार कर उस वक्त हत्या कर दी जब वह अपने घर से बाहर निकले थे. इस घटना के साथ ही इस साल मेक्सिको में कम-से-कम नौ पत्रकारों की मौत हो चुकी है.

Stunning Pics: ईशा अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी में लगा सितारों का जमावड़ा, इटली में सजी महफिल

Akash Jaiswal

ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की इंगेजमेंट सेरेमनी को अटेंड करने प्रियंका-निक समेत ये बड़े स्टार्स पहुंचे थे

Categories