मुख्य समाचार

Xiaomi ने 10GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज छमता के साथ लॉन्च किया Mi Mix 3, जानें कीमत और खूबियां

Rakesh Singh

चीन की दिग्गज मोबाइल कंपनी Xiaomi ने बीजिंग में एक इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन Mi Mix 3 को लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन में मैग्नेटिक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

राहुल गांधी ने पीएम पर फिर बोला हमला, कहा- एक व्यक्ति ने देश के सब चौकीदारों को बदनाम कर दिया

Bhasha

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलों को तीखा करते हुए गुरुवार को कहा कि एक व्यक्ति ने देश के सब चौकीदारों को बदनाम कर दिया है. उन्होंने कहा कि जो देश का प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनना चाहते थे, उनके मुंह से अब चौकीदारी पर एक शब्द नहीं निकलता है. वह यहां पार्टी की संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे थे

Ind vs WI: बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी, जानिए अगले तीन मैचों के लिए किसकी हुई छुट्टी

Rakesh Singh

भारत बनाम वेस्टइंडीज जारी वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी और उमेश यादव की पेस अटैक जोड़ी अभी तक दोनों ही मैचों में बिलकुल फ्लॉप साबित हुई है.

एयरसेल मैक्सिस डील: ED ने पी चिदंबरम के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अन्य 8 के भी नाम शामिल

Vandana Semwal

पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई इस चार्जशीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को पहला आरोपी बनाया गया है. इस मामले में कुल मिलाकर नौ आरोपी हैं. खास बात यह है कि लिस्ट में चिदंबरम का नाम सबसे ऊपर है. चार्जशीट में चिदंबरम पर आरोप है कि इन्‍होंने गैरकानूनी FIPB को स्‍वीकृति दी.

अरबाज खान ने जॉर्जिया के साथ अपने रिश्ते को किया कबूल, कहा- हां, कर रहा हूं डेट

Priyanshu Idnani

अरबाज और जॉर्जिया को कई दफा साथ में देखा जा चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब अरबाज खान ने भी पहली बार इस विषय में बात की है.

Karva Chauth 2018: करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद क्या खाएं, ताकि न हो पाचन से जुड़ी समस्या

Anita Ram

सारा दिन खाली पेट रहने से स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है, ऐसे में व्रत खोलते समय खाने-पीने की चीजों का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए, ताकि इससे पाचन क्रिया पर और सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़ सके.

इमरान खान के दौरे से पहले बोला चीन- पाकिस्तान के कंगाली का जिम्मेदार नहीं है हमारा प्रोजेक्ट

Dinesh Dubey

सऊदी अरब द्वारा बेलआउट पैकेज की घोषणा के एक दिन बाद चीन ने कहा है कि पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का जिम्मेदार चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) नहीं है. बता दें कि पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 2 नवंबर को पहले आधिकारिक चीन दौरे पर रवाना होंगे. इमरान यहां पर चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे.

CBI vs CBI: जानें कौन है रामपुर का मोइन कुरैशी, जिसकी वजह से सीबीआई में मचा है घमासान और क्या है पाकिस्तान कनेक्शन

Abdul Kadir

कुरैशी के खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत वदेशी मुद्रा के अवैध लेनदेन व कर चोरी के आरोप में 2016 में मामला दर्ज किया था. कुरैशी की कथित तौर हवाला के जरिए दुबई, लंदन व यूरोप के कुछ अन्य जगहों पर धन भेजने को लेकर जांच चल रही है

इंडो-जापान समिट 2018: मोदी पहले ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेता जिन्हें शिंजो आबे ने अपने विला में दिया डिनर का न्योता

Vandana Semwal

पीएम मोदी 2018 इंडो-जापान समिट में हिस्सा लेने के लिए 28 और 29 अक्टूबर को जापान में रहेंगे. पिछले साल पीएम मोदी ने अहमदाबाद में शिंजो आबे का जोरदार स्वागत किया था. ऐसे में अब शिंजो आबे एक खास विला में मोदी का स्वागत करने वाले हैं. शिंजो आबे ने पीएम मोदी को अपने विला में डिनर का न्योता दिया है.

फुटबाल: सैफ यू-15 चैम्पियनशिप में पाकिस्तान से रोमांचक मैच में हारा भारत

IANS

मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम को गुरुवार को सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बारामुला में मुठभेड़, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

Manoj Pandey

सुरक्षाबलों ने जब उन्हें ललकारा तो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी पलटवार कर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. फिलहाल दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है

2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद खेल अलविदा कह सकते हैं ये बड़े खिलाड़ी

Abdul Kadir

इन खिलाडियों ने अपने देश को कई मैच जिताए हैं

सबसे शातिर ठगी: सफेद घोड़े को काली डाई लगाकर 17.50 लाख में बेचा, ऐसे खुली पोल

Rakesh Singh

पैसे की ठगी, पीतल को सोना बनाकर बेचने की खबर तो आप सभी ने अक्सर सुना ही होगा. लेकिन ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी का होश उड़ा दिया है.

RSS के पूर्व सदस्य ने बीजेपी पर लगाया सत्ता के लिए भूखी होने का आरोप, मनोहर पर्रिकर पर भी दिया बड़ा बयान

Bhasha

आरएसएस की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर ने आरोप लगाया है कि भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर उनके खराब स्वास्थ्य के बावजूद पद पर बने रहने का दबाव बना रहा है ताकि पार्टी राज्य में सत्ता में बनी रहे।

मी टू अभियान पर जैकी श्रॉफ का बयान, कहा- दुख की बात है कि मेरे दोस्त लड़ रहे हैं और पब्लिक मजा ले रही है

Priyanshu Idnani

मी टू अभियान के चलते कई सितारों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं. इस सूची में सुभाष घई, नाना पाटेकर और साजिद खान जैसे सितारों का नाम शुमार है.

YSR कांग्रेस चीफ जगनमोहन रेड्डी पर धारदार हथियार से हमला, बांह पर आई चोट

Manoj Pandey

YSR कांग्रेस चीफ जगनमोहन रेड्डी पर हमला. एक शख्स ने धारदार हथियार से उनपर हमला किया, इस हमले में उनके बांह पर चोट आई है

Karva Chauth 2018: सरगी में जरूर करें इन चीजों का सेवन, व्रत के दौरान रहेंगी एनर्जी से भरपूर

Anita Ram

करवा चौथ का व्रत शुरू करने के पूर्व सूर्योदय से पहले तड़के 4-5 बजे के करीब सास अपनी बहू को सरगी देती है, जिसका अर्थ यह होता है कि व्रत प्रारंभ करने से पहले बहू कुछ हेल्दी खा सके, ताकि व्रत के दौरान दिनभर उसे ऊर्जा मिले और वो व्रत को सही तरीके से पूर्ण कर सके.

क्या PM मोदी के पास है CBI डायरेक्टर को हटाने का अधिकार?

Dinesh Dubey

देश में कोई बड़ी घटना होने पर सीबीआई जांच की मांग की जाती हैं. यह मांग इसलिए उठती है क्योंकि सबको पुलिस की कार्यवाई से ज्यादा भरोसा सीबीआई पर है, लेकिन हाल ही में शीर्ष अधिकारियों के बीच मचे विवाद से सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव सीबीआई की छवि पर पड़ा है.

Kaashi Quick Movie Review: बोरियत से भरी इस कहानी में है थ्रिल की कमी, निराश करती है ये फिल्म

Akash Jaiswal

फिल्म 'काशी: इन सर्च ऑफ गंगा' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में शरमन जोशी और ऐश्वर्या एश्‍वर्या देवन अहम भूमिका में हैं.

उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी के आरोप से छुब्ध हेड कांस्टेबल ने पिया जहर

IANS

उत्तर प्रदेश के बांदा में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए गाजीपुर जिले की पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल ने बुधवार दोपहर जहर पी लिया.

Categories