फुटबाल: सैफ यू-15 चैम्पियनशिप में पाकिस्तान से रोमांचक मैच में हारा भारत

मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम को गुरुवार को सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.

सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप (Photo Credit: Twitter)

काठमांडू: मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष फुटबाल टीम को गुरुवार को सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. यहां एएनएफए काम्पलेक्स में खेले गए ग्रुप-बी के मैच में पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद 30वें मिनट में अदनान जस्टिन ने गोल कर पाकिस्तान को पहले हाफ में 1-0 की बढ़त दिला दी.

हालांकि दूसरे हाफ में भारत ने जबर्दस्त वापसी की और 53वें मिनट में थलाचेयू वानलारुट्रफ्ला के बेहतरीन की मदद से स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच आखिरी मिनटों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

लेकिन मुकाबला समाप्त होने से पांच मिनट पहले 85वें मिनट में पाकिस्तान ने एक और गोल दागकर मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

ग्रुप-बी में भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को भूटान के खिलाफ खेलेगी. भारतीय टीम का ग्रुप चरण में यह आखिरी मैच होगा. सेमीफाइनल एक नवंबर और फाइनल तीन नवंबर को खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट