मुख्य समाचार
Jabalpur Honey Trap: जबलपुर में रियल एस्टेट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाने वाली युवती गिरफ्तार; ₹2.5 लाख की रंगदारी लेते होटल में रंगेहाथ पकड़ी गई
Anita Ramमध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है. जबलपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार, 20 सितंबर को गोपालबाग स्थित एक होटल में जाल बिछाकर 28 वर्षीय युवती पूजा रैदास को उस समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया, जब वह कारोबारी से ₹7 लाख के कथित समझौते की पहली किस्त के रूप में ₹2.50 लाख की नकदी ले रही थी
Bank Strike Alert: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का आह्वान; लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकती हैं शाखाएं, यूनियन बैंक और SBI ने जारी की एडवाइजरी
Anita Ramयूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के आह्वान को देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के चलते हड़ताल की स्थिति में लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज ठप रहने की संभावना है.
Visakhapatnam News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अजीबोगरीब मामला, रात में सोते समय 10 छात्राओं की चोटियां कटने से हॉस्टल में बवाल, पुलिस जांच में जुटी
Nizamuddin Shaikhआंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में रात में सोते समय कक्षा 9 की 10 छात्राओं की चोटियां कटने से हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और लापरवाही को लेकर स्टाफ को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है.
8th Pay Commission: पंजाब में दिवाली से पहले मान सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़ाकर 50 फीसदी किया
Nizamuddin Shaikhपंजाब सरकार ने राज्य के लगभग आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8% की बढ़ोतरी की है, जिससे डीए बढ़कर 50% हो गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्मचारी संगठनों से नियमित संवाद के लिए हर महीने बैठक करने की भी घोषणा की है.
Bank Strike: UFBU की 3-दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले यूनियन बैंक ने जारी की एडवाइजरी, चेक करें डिटेल्स
Nizamuddin Shaikhबैंक ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि शाखा में व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता वाले काम 26 सितंबर से पहले ही पूरे कर लें. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भी अपने ग्राहकों के लिए ऐसी ही एडवाइजरी जारी की है
Jamui Viral Video: जमुई में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी; पूछा- 19 सितंबर की घटना पर अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं थे आरोपी?
Anita Ramबिहार के जमुई जिले में कोचिंग से लौट रही 10वीं की नाबालिग छात्रा और उसके सहपाठी के साथ बीच सड़क पर युवकों द्वारा की गई अभद्रता, मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए वीडियो को 'अत्यंत विचलित करने वाला' बताया। उन्होंने नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि यदि यह वारदात 19 सितंबर की है, तो आरोपी तुरंत सलाखों के पीछे क्यों नहीं पहुंचे.
Bank Locker: बैंक लॉकर में कितनी सुरक्षित होती है आपकी ज्वेलरी और जरूरी दस्तावेज? जानें सुरक्षा व्यवस्था और नियम
Nizamuddin Shaikhलोग अपने कीमती गहने और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई लॉकर तोड़ने की कोशिश करे तो क्या होगा? इस खबर में जानिए कि बैंक लॉकर में कैसी सुरक्षा व्यवस्था होती है और इसके क्या नियम हैं.
SIM Card: दूरसंचार विभाग की मोबाइल यूजर्स को सख्त चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर 3 साल तक की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना
Nizamuddin Shaikhदूरसंचार विभाग (DoT) ने सिम कार्ड के गलत इस्तेमाल, दूसरों को सिम देने और आईएमईआई (IMEI) से छेड़छाड़ को लेकर मोबाइल उपयोगकर्ताओं को चेतावनी जारी की है. टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत ऐसा करने पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.
Hyderabad Shocker: 'मैं जान देने जा रहा हूं'... महिला परिचित को वीडियो कॉल कर पुलिस कांस्टेबल ने लगाई फांसी; मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
Anita Ramतेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस महकमे से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है. अंबरपेट पुलिस मुख्यालय में राइटर के पद पर तैनात 35 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल मुथे चंद्रशेखर ने सोमवार, 21 सितंबर 2026 के तड़के मूसारामबाग स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल ने आधी रात को एक महिला परिचित को वीडियो कॉल की और खुदकुशी करने की बात कही.
Pune Fire Safety: पुणे में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर PMC की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक PG, हॉस्टल और कबाड़ गोदामों को बंद करने का नोटिस
Nizamuddin Shaikhशहर में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुणे फायर ब्रिगेड ने पेइंग गेस्ट (पीजी), हॉस्टल और कबाड़ (भंगार) की दुकानों और गोदामों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) का निरीक्षण तेज कर दिया है.
MSRTC Bus: महाराष्ट्र में एमएसआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 200 नई वोल्वो बसें, निजी लग्जरी बस ऑपरेटरों को मिलेगी टक्कर
Nizamuddin Shaikhमहाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और निजी लग्जरी बसों से मुकाबला करने के लिए 200 नई एयर-कंडीशन वोल्वो बसें शामिल करने जा रहा है. इनमें स्लीपर बसें और डिजिटल बुकिंग की सुविधा भी शामिल होगी.
Pune Shocker: पुणे में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास
Nizamuddin Shaikhपुणे के देहूगांव में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में इमारत की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रही है.
Ganesh Visarjan 2026: 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगी बप्पा की विदाई; जानें विसर्जन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अनंत सूत्र का महत्व
Anita Ram10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर भव्य गणेश विसर्जन के साथ होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर श्रद्धालु 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश को विदाई देते हैं. इसी दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना और 14 गांठों वाले रक्षा सूत्र (अनंत सूत्र) बांधने की परंपरा भी निभाई जाती है.
Bihar Flood Update: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य जारी
Nizamuddin Shaikhबिहार में बाढ़ के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं, जिससे 15 जिलों के करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य सरकार 8 लाख परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचा रही है, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं.
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त कब होगी जारी? जानें ताजा अपडेट
Nizamuddin Shaikhपीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए ताजा अपडेट. जानिए यह किस्त कब जारी होगी, ई-केवाईसी क्यों जरूरी है, और नए किसान योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं.
8th Pay Commission: 3.83 से 4.0 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग; बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर हो सकती है ₹72,000, समझें पेंशन और वेतन का पूरा गणित
Anita Ramकेंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष फिटमेंट फैक्टर को 3.83 से 4.0 के बीच तय करने की जोरदार मांग रखी है. यदि सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार करती है, तो कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन मौजूदा ₹18,000 से सीधे बढ़कर ₹68,940 या ₹72,000 प्रति माह हो सकता है. इसी अनुपात में न्यूनतम बेसिक पेंशन भी ₹9,000 से बढ़कर ₹34,470 या ₹36,000 तक पहुंच जाएगी.
Pune Metro Line 3: पुणे के हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो से IT कंपनियों को जोड़ने के लिए बनेंगे फुट ओवर ब्रिज, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा
Nizamuddin Shaikhपुणे के हिंजवडी में काम करने वाले टेक प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. हिंजवडी-मान (Hinjewadi-Maan) से शिवाजीनगर को जोड़ने वाले 'पुणे मेट्रो लाइन 3' प्रोजेक्ट के अधिकारी एक खास कनेक्टिविटी पहल पर तेजी से काम कर रहे हैं. इस योजना के तहत आईटी कंपनियों के ऑफिस परिसरों को सीधे मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के लिए डेडिकेटेड फुट ओवर ब्रिज (FOBs) का निर्माण किया जाएगा.
‘Rent a Garba Partner’ Controversy: नवरात्रि से पहले गुजरात में 'किराए पर गरबा पार्टनर' के विज्ञापन वायरल; साइबर सेल ने जारी किया फ्रॉड अलर्ट, बजरंग दल ने की जांच की मांग
Anita Ramगुजरात में आगामी नवरात्रि पर्व से पहले सोशल मीडिया पर 'रेंट अ गरबा पार्टनर' के नाम से पोस्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें निश्चित शुल्क के बदले गरबा खेलने के लिए साथी मुहैया कराने के दावे किए गए हैं. इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम पैकेज के तहत ₹1,000 से लेकर ₹2,000 प्रति रात तक के ऑफर दिए जा रहे हैं. इस ट्रेंड को लेकर अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल ने नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और अज्ञात खातों में पैसे ट्रांसफर न करने को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Mumbai Ration Card: मुंबई में नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं? जानें आसान प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी सूची
Nizamuddin Shaikhआवेदन जमा होने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का भौतिक और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है. प्रक्रिया पूरी होने और पात्रता सही पाए जाने पर 15 से 30 दिनों के भीतर 'स्मार्ट राशन कार्ड' (Smart Ration Card) जारी कर दिया जाता है.
EPFO Wage Ceiling: सरकार ने बढ़ाई PF की वेतन सीमा, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, जानें कब से होगी लागू
Nizamuddin Shaikhसूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, 12 साल बाद किए गए इस बदलाव से करीब 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारी अनिवार्य ईपीएफओ कवरेज के दायरे में आएंगे. इससे पहले सितंबर 2014 में सैलरी लिमिट को ₹6,500 से बढ़ाकर ₹15,000 किया गया था.