‘Rent a Garba Partner’ Controversy: नवरात्रि से पहले गुजरात में 'किराए पर गरबा पार्टनर' के विज्ञापन वायरल; साइबर सेल ने जारी किया फ्रॉड अलर्ट, बजरंग दल ने की जांच की मांग

गुजरात में आगामी नवरात्रि पर्व से पहले सोशल मीडिया पर 'रेंट अ गरबा पार्टनर' के नाम से पोस्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें निश्चित शुल्क के बदले गरबा खेलने के लिए साथी मुहैया कराने के दावे किए गए हैं. इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम पैकेज के तहत ₹1,000 से लेकर ₹2,000 प्रति रात तक के ऑफर दिए जा रहे हैं. इस ट्रेंड को लेकर अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल ने नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और अज्ञात खातों में पैसे ट्रांसफर न करने को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Viral 'Rent A Garba Partner' Posts (Photo Credits: Instagram)

अहमदाबाद/सूरत: गुजरात में मां शक्ति की उपासना और पारंपरिक रास-गरबा के महापर्व नवरात्रि की तैयारियों के बीच एक असामान्य और विवादित सोशल मीडिया ट्रेंड ने तूल पकड़ लिया है. अहमदाबाद और सूरत सहित राज्य के कई शहरों में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'रेंट अ गरबा पार्टनर' (किराए पर गरबा साथी) के लुभावने विज्ञापन प्रसारित हो रहे हैं.

रिपोर्ट  के अनुसार, इन विज्ञापनों में युवाओं को पैसे देकर गरबा नाइट में साथ जाने, मैचिंग कपड़े पहनने और सोशल मीडिया रील्स बनाने के पैकेज दिए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को आर्थिक नुकसान से बचने की चेतावनी दी है. यह भी पढ़ें: Jalna Ganeshotsav: महाराष्ट्र के जालना में 108 किलो चांदी और सोने की परत से सजी गणपति प्रतिमा स्थापित, दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़; VIDEO

सिल्वर से लेकर प्लेटिनम पैकेज: क्या-क्या किए जा रहे हैं दावे?

सोशल मीडिया पर तैर रहे इन विज्ञापनों में विभिन्न प्रकार के पैकेज पेश किए गए हैं:

अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल का अलर्ट: न भेजें पैसे

The Times of India की रिपोर्ट और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर सेल के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) हार्दिक मंडाकिया ने बताया कि पुलिस पिछले कई दिनों से इन गतिविधियों पर नजर रख रही है:

अहमदाबाद में 'रेंट ए गरबा पार्टनर' वाले पोस्ट से धोखाधड़ी की चेतावनी

मीम और मजाक से शुरू हुआ था ट्रेंड

रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत सितंबर के मध्य में एक इंस्टाग्राम यूजर कृष मिस्त्री द्वारा व्यंग्य (Satirical Post) के रूप में किए गए एक पोस्ट से हुई थी:

संस्कृति का अपमान बताकर बजरंग दल ने उठाई जांच की मांग

इस ट्रेंड के सामने आने के बाद स्थानीय संगठनों और धार्मिक समूहों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है:

हालांकि पुलिस को अभी तक इस संबंध में पैसे ठगे जाने की कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन नवरात्रि की भीड़ और त्योहार के भावनात्मक पहलू को देखते हुए साइबर सेल और पुलिस टीमें सोशल मीडिया हैंडल्स पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.

Share Now