Bank Strike Alert: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का आह्वान; लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकती हैं शाखाएं, यूनियन बैंक और SBI ने जारी की एडवाइजरी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के आह्वान को देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के चलते हड़ताल की स्थिति में लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज ठप रहने की संभावना है.

नई दिल्ली: सितंबर के अंतिम सप्ताह में बैंक शाखाओं में जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. नौ प्रमुख बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के शीर्ष निकाय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है.

The Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आधिकारिक ग्राहक परामर्श (Customer Advisory) जारी कर आगाह किया है कि हड़ताल के दिनों में शाखाओं और कार्यालयों के संचालन पर असर पड़ सकता है. बैंकों ने ग्राहकों से असुविधा से बचने के लिए समय से पहले जरूरी लेनदेन पूरे करने की अपील की है. यह भी पढ़ें: Bank Strike Alert: देशभर में 26 से 30 सितंबर तक 5 दिन बैंक शाखाएं रहेंगी बंद, UFBU ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया ऐलान, जानें प्रमुख मांगें

लगातार 5 दिन बंद रह सकती हैं शाखाएं: समझें कैलेंडर

इस हड़ताल का समय ऐसा है कि आम जनता को लगातार पांच दिनों तक शाखाओं में काउंटर सेवाओं से वंचित रहना पड़ सकता है:

यदि सरकार और यूनियनों के बीच बातचीत से समाधान नहीं निकलता है, तो 26 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने, नकदी जमा करने, दस्तावेज सत्यापन और ऋण आवेदनों की प्रक्रिया रुक सकती है.

क्यों हो रही है हड़ताल? बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगें

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 11 सितंबर को भी बैंक कर्मचारियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की थी:

यूनियन बैंक ने 28-30 सितंबर के बीच ब्रांच पर असर पड़ने की चेतावनी दी है

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू: UPI, ATM और नेट बैंकिंग का करें उपयोग

रिपोर्ट के अनुसार, यूनियन बैंक और एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि शाखाएं प्रभावित होने के बावजूद डिजिटल चैनल सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे:

ग्राहकों के लिए जरूरी वित्तीय सलाह

व्यापारियों और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि यदि उन्हें कर्मचारियों के वेतन, वेंडर भुगतान या बड़े चेक क्लियर कराने हैं, तो वे 25 सितंबर (शुक्रवार) तक अपनी शाखा में जाकर औपचारिकताएं पूरी कर लें.

वित्तीय सेवा विभाग और बैंक प्रबंधन हड़ताल टालने के लिए यूनियनों के साथ वार्ता कर रहे हैं, लेकिन ऐहतियात के तौर पर ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए पूर्व तैयारी रखने की हिदायत दी गई है.

Share Now