मुख्य समाचार

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 82726 हुई

Bhasha

एएफपी द्वारा अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 11 बजे तैयार की गई तालिका से यह जानकारी मिली है।

कोविड-19: बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर, आईसीयू में इलाज का हो रहा है असर

Bhasha

बयान में दोहराया गया कि जॉनसन ‘प्रसन्नचित्त’ हैं। यह भी संकेत दिया गया कि वह सक्रियता से काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

कोरोना वायरस:इटली के एक शहर में पुरुष और महिला साथ बाजार नहीं जा सकते

Bhasha

शहर के महापौर ने सुपरमार्केट में लोगों की संख्या कम करने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुरुषों और महिलाओं के साथ बाजार आने पर रोक लगा दी है।

Coconut Oil As Lube: सेक्स के दौरान ल्यूब्रिकेशन के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना है कितना सुरक्षित?

Team Latestly

सेक्स के दौरान प्राइवेट पार्ट को ल्यूब्रिकेट करने के लिए जब भी सही ल्यूब के चयन की आती है तो बहुत से लोग नारियल तेल को इसका सबसे बेहतर विकल्प मानते हैं. लोगों का मानना है कि नारियल तेल प्राकृतिक ल्यूब की तरह काम करता है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है, लेकिन क्या नारियल तेल का ल्यूब के तौर पर इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

लद्दाख में कोविड-19 महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया: सांसद

Bhasha

उन्होंने कहा, "लद्दाख के कोरोना योद्धाओं... आप सभी को धन्यवाद । इससे मुझे बहुत खुशी और संतुष्टि मिलती है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया है।’’

भोजन पैकेट के लिए कांग्रेस विधायक ने किया विरोध प्रदर्शन, मामला दर्ज

Bhasha

पुलिस निरीक्षक मोहित सक्सेना ने बताया कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने जिले में लागू निषेधाज्ञा और लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सतना के नई बस्ती इलाके में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। निषेधाज्ञा के दौरान चार या उससे ज्यादा संख्या में लोगों के सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होने पर प्रतिबंध होता है।

पाकिस्तान: कोरोना संक्रमित डॉक्टरों ने अस्पताल व सोसाइटी में की तोड़फोड़

IANS

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से लड़ रहे चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) की कमी से न केवल जूझ रहे हैं बल्कि इसकी वजह से वे खुद भी इसकी चपेट में आ जा रहे हैं. पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ में ऐसे ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए ग्यारह युवा चिकित्सकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की.

कोविड-19: बुद्धिजीवियों ने किया आगाह, यूरोपीय यूनियन एकजुट नहीं हुआ तो अराजकता फैल जाएगी

Bhasha

पत्र में कहा गया है, ''इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित हजारों यूरोपीय लोगों की जान बचाने की ही चुनौती नहीं है बल्कि अन्य रोगियों की जान को भी खतरा है। यूरोपीय लोग बहुत अहम हैं।''

कर्नाटक में कोविड-19 से एक और शख्स की मौत, मृतक संख्या पांच हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सीवियर एक्यूट रेस्पीरेटरी इन्फेक्शन (एसएआरआई) से पीड़ित व्यक्ति की कलबुर्गी के एक नामित अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। इससे एक दिन पहले उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन तक उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चला था।

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के लिये किसी समुदाय या स्थान पर दोषारोपण नहीं किया जाए: परामर्श

Bhasha

दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले महीने हुए तबलीगी जमात के एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि और देश के विभिन्न हिस्सों में यह महामारी फैलने के लिये खासतौर पर सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को जिम्मेदार ठहराये जाने के दृष्टांतों के बाद यह परामर्श जारी किया गया।

वैश्विक व्यापार में 2020 में एक तिहाई तक की गिरावट की आशंका: डब्ल्यूटीओ

Bhasha

डब्ल्यूटीओ ने एक बयान में कहा, ‘‘विश्व व्यापार में 2020 में 13 प्रतिशत से 32 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है। इसका कारण कोरोना वायरस महामारी के कारण सामान्य आर्थिक गतिविधियां तथा जीवन बुरी तरीके से प्रभावित होना है।’’

उप्र में कोरोना संक्रमण के 343 मामले, 15 जिलों के हॉटस्पॉट हुए सील

Bhasha

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश में 15 ऐसे जिले हैं जहां कोविड-19 संक्रमण के छह या उससे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इन सभी जिलों के इन क्षेत्रों को 15 अप्रैल तक के लिए सील किया जाएगा जहां संक्रमण के अत्यधिक मामले आए हैं।’’

कर्नाटक में कोविड-19 से एक और शख्स की मौत, मृतक संख्या पांच हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सीवियर एक्यूट रेस्पीरेटरी इन्फेक्शन (एसएआरआई) से पीड़ित व्यक्ति की कलबुर्गी के एक नामित अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। इससे एक दिन पहले उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन तक उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चला था।

विदेशों में तेजी के रुख से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सुधार

Bhasha

बाजार सूत्रों ने कहा नाफेड ने बुधवार को नीचे भाव में सरसों की बिक्री नहीं की और कम बोली लगाने वाले के सौदे को ठुकरा दिया जिससे सरसों में सुधार देखने को मिला। उधर सरसों किसान अपनी फसल की लागत नहीं निकलने पर मंडी में सौदे नहीं ला रहे। तेल मिलों और तेल व्यापारियों को सस्ते में सौदे नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति के कारण भी सरसों में सुधार आया।

कोरोनावायरस आर्थिक पैकेज पर यूरोपीय संघ की वार्ता असफल, नीदरलैंड बना कारण

Bhasha

यूरोग्रुप के प्रमुख मारियो सेंटेनो ने कहा, ‘‘सोलह घंटे की बातचीत के बाद हम सहमति के पास पहुंचे लेकिन अभी तक पूरी तरह से सहमत नहीं हो पाये हैं। मैंने यूरोग्रुप की बैठक टाल दी है और अब हम बृहस्पतिवार को बातचीत पुन: शुरू करेंगे।’’

दीपक चाहर ने कहा- धोनी अब पबजी में आउट ऑफ टच हो गए हैं

IANS

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने खुलासा किया है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में आउट ऑफ टच हो गए हैं वह अब कोई दूसरा गेम खेल रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चाहर ने कहा है कि धोनी पबजी में अच्छे नहीं हैं और वह कोई दूसरा गेम खेल रहे हैं.

वायरस प्रभावित ईरान ने आईएमएफ से पांच अरब डॉलर का ऋण देने का अनुरोध किया

Bhasha

उल्लेखनीय है कि इस्लामिक गणराज्य ईरान कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है, जहां पर करीब चार हजार लोगों की मौत हुई है जबकि 64,500 लोग संक्रमित हैं।

न्यायालय के सरकारी मंजूरी वाली सभी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 संक्रमण की जांच मुफ्त कराने के निर्देश

Bhasha

शीर्ष अदालत ने कहा कि निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं को राष्ट्र के समक्ष उत्पन्न इस संकट से निबटने के लिये कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश पाने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

समय-सीमा समाप्त, अब तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होगा : अनिल विज

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के कारण दिए गए सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगों ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले, राज्य में कुल मामले बढ़कर 158 हुए

Bhasha

जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 33 और मामले सामने आये और किसी एक दिन में हुई सर्वाधिक वृद्धि है. इसके साथ ही, इस केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 158 हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुल मामलों में 149 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज 33 और नये मामलों का पता चला। इनमें से 30 कश्मीर संभाग से हैं और तीन जम्मू संभाग से हैं.’’

Categories