समय-सीमा समाप्त, अब तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होगा : अनिल विज

कोरोना वायरस महामारी के कारण दिए गए सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगों ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

चंडीगढ़, आठ अप्रैल हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले जो लोग अब तक अधिकारियों के पास अपना यात्रा विवरण देने और जांच के लिए नहीं आए हैं, उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिये दिया गया समय समाप्त हो गया है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण दिए गए सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगों ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

विज ने कहा कि जमात के जिन सदस्यों ने अब तक अधिकारियों को सूचित नहीं किया है और अगर वे कोविड-19 से संक्रमित पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।

राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा था कि कोविड-19 के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी तबलीगी जमात के अनेक लोगों के संक्रमित पाए जाने की वजह से हुई।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक तबलीगी जमात के 1,550 सदस्यों का पता लगाया गया है, जिनमें से 107 विदेशी हैं।

लॉकडाउन से पहले राज्य में प्रवेश करने वाले इन लोगों में से ज्यादातार लोग नूंह जिले में मिले हैं।

विज ने कहा था कि अगर जमात के सदस्य अब भी छिपे हैं तो वे आठ अप्रैल को शाम पांच बजे तक संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क करें, अन्यथा कानून के अनुरूप उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज ने बुधवार को कहा, “निर्देशित समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब जिनका पता लगाया जाएगा और वे कोविड-19 से संक्रमित मिले तो उनके खिलाफ भादंसं धारा 307 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।’’

लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल के बाद आगे बढ़ाए जाने की स्थिति में जनता को बंद से आंशिक राहत दिए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, “ हम स्थिति की समीक्षा करेंगे। हम जल्द ही हर जिले में कोविड-19 की औचक तौर पर जांच कराएंगे और परिणामों के आधार पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।”

हरियाणा में 11 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को 141 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि नए मामलों में फरीदाबाद में सात, नूंह में एक, पलवल में दो मामले सामने आए हैं। फतेहाबाद जिले में पहला मामला सामने आया है।

हरियाणा में फिलहाल 122 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, 17 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है और दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, 558 नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों में 10 विदेशी नागरिक शामिल हैं जिनमें छह लोग श्रीलंका से और नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा दक्षिण अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, 51 लोग भारत के अन्य राज्यों से हैं।

हरियाणा में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में नूंह (38 मामले), पलवल (28) और फरीदाबाद (28) तथा गुरुग्राम (20) हैं।

इस बीच राज्य की अलग-अलग जेलों में बंद सात साल से कम की सजा वाले अपराधों के दोषी 3,817 कैदियों को अंतरिम या नियमित जमानत और पैरोल पर रिहा कर दिया गया है।

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज