मुख्य समाचार
कोरोना महामारी युवा गोल्फरों के लिये काफी कठिन दौर : जीव मिल्खा सिंह
Bhashaकोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में डेढ लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और 25 लाख से अधिक संक्रमित है । भारत में 600 जानें जा चुकी हैं और 19000 से अधिक लोग संक्रमित हैं ।
कोरोना वायरस के कारण बर्लिन मैराथन स्थगित
IANSकोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा भीड़ इकट्ठा करने पर जारी प्रतिबंध के कारण इस साल 27 सितंबर को होने वाले बर्लिन मैराथन को स्थगित कर दिया गया है.
कोरोना वायरस का प्रकोप: नागरिक उड्डयन मंत्रालय की B Wing सील, किया जाएगा सेनेटाइजेशन
Manoj Pandeyकोरोना वायरस से देश में हाहाकार मचा हुआ है. सरकारी संस्थाने और उनके कर्मचारी भी कोरोना वायरस से अछूते नहीं हैं. कोरोना आम हो या खास हर किसी को अपना शिकार बना रहा है. जहां मंगलवार को जहां खबर आई थी कि राष्ट्रपति भवन और लोकसभा सचिवालय का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. वहीं बुधवार को राजीव गांधी भवन (Rajiv Gandhi Bhawan) में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (बी) विंग (Ministry of Civil Aviation B wing) को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. दरअसल 21 अप्रैल को एक कर्मचारी जिसने 15 अप्रैल को मीटिंग किया था वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. एएनआई की रिपोर्ट मुताबिक पूरे विंग को सैनिटाइज करने का फैसला लिया गया है. कोरोना से संक्रमित शख्स कोरोना से पॉजिटिव पाया गया है.
कोविड-19 : ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आया अधिकारियों का संगठन
Bhashaराज्य के विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और राज्य सेवाओं में जुड़े 130 सदस्यों के समूह ‘रेगर ऑफिसर्स क्लब’ ने जयपुर ग्रामीण, दौसा, अलवर, सीकर और झुंझुनू जिलों में पुलिसकर्मियों ,जयपुर नगर निगमों के सफाईकर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों और जयपुर के शास्त्री नगर में कांवटिया अस्पताल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मास्क दान किए हैं।
पश्चिम बंगाल: नॉर्थ 24 परगना में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प, लॉकडाउन के दौरान राशन वितरण को लेकर हुआ विवाद (Watch Video)
Anita Ramपश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों सड़क जाम कर दिया, जिसका विरोध किए जाने पर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद भड़क उठा. लॉकडाउन के बीच लोगों ने आरोप लगाया कि राशन सामग्री का अनुचित वितरण किया जा रहा है.
#MoveOnChallenge: बॉलीवुड सिंगर नेहा ककड़ ने रोते हुए बनाया वीडियो, पूरा किया मूव ऑन चैलेंज
Aarti Shejvalkarनेहा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें नेहा ने अपना गाना शेयर किया है जिसके बोल है 'जिनके के लिए' यह एक ब्रेकअप सॉन्ग है. नेहा ने यह सॉन्ग अपने घर में ही शूट किया है. इस वीडियो को शेयर करके कैप्शन में लिखा है 'मूव ऑन चैलेंज. जिनके लिए, मेरी खुबसूरत लडकियों के लिए
कुछ लोगों की लापरवाही बिहार पर पड़ी भारी, संक्रमितों के संपर्क से बढ़े मरीज
IANSबिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या भले ही लगातार बढ़ रही हो लेकिन सरकार इसे रोकने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है. वैसे, देखा जाए तो यहां कोविड-19 के फैलने का मुख्य कारण संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आना माना जा रहा है.
कश्मीर में कोविड-19 रेड जोन इलाकों में गर्भवती महिलाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तय
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित रेड जोन में गर्भवती महिलाओं की सूची बनाई जाएगी और रेड तथा बफर जोन में हाल ही में बनाए स्वास्थ्य केंद्रों में उनकी जांच की व्यवस्था की जाएगी।
वायरस: बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और अफगानिस्तान भेजे जाएंगे भारतीय दल
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
कोरोना से जंग: गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टरों की सुरक्षा का दिया आश्वासन, आईएमए का प्रदर्शन स्थगित
IANSकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टरों और विशेष रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ बातचीत कर उन्हें मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया, जिसके बाद आईएमए ने 22 और 23 अप्रैल को प्रस्तावित अपने विरोध प्रदर्शन को वापस ले लिया. गृह मंत्री ने बैठक के दौरान चिकित्साकर्मियों के काम की सराहना की व उनसे अपील कर कहा कि सरकार डॉक्टरों के साथ है और वे पहले से प्रस्तावित एक प्रतीकात्मक विरोध-प्रदर्शन को भी न करें.
क्रिकेट से दूर रहना प्रताड़ना की तरह : साव
Bhashaबीसीसीआई ने पिछले साल 20 वर्ष के इस बल्लेबाज पर 15 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया था । उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लिया था जो आम तौर पर खांसी की दवा में पाया जाता है ।
उप्र सरकार ने औद्योगिक, वाणिज्यिक संस्थानों को दी बड़ी राहत
Bhashaराज्य के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि कोरोना वायरस जनित महामारी की रोकथाम हेतु लागू किए गए लॉकडाउन के परिणामस्वरूप सम्पूर्ण विश्व, भारत एवं प्रदेश में स्थित औद्योगिक, व्यावसायिक व संस्थागत् इकाइयों को बन्द करना पड़ा, इसके फलस्वरूप आर्थिक गतिविधियों का संचालन भी रुक गया। परिणामतः इन इकाइयों के समक्ष उत्पन्न वित्तीय संकट के दृष्टिगत राज्य सरकार ने जहां एक ओर कई औद्योगिक इकाइयों के पुनर्संचालन की अनुमति दी है, वहीं राज्य के समस्त औद्योगिक व वाणिज्यिक संस्थानों के देयों पर ब्याज में तीन माह की छूट का निर्णय किया है।
कोरोना संकट: कांग्रेस का आरोप-बिहार में सत्ताधारी पार्टी के सांसद, विधायक ही आदेशों का कर रहे उल्लंघन
IANSबिहार के हिसुआ विधायक अनिल कुमार को यात्रा पास जारी करने वाले नवादा के अनुमंडल पदाधिकारी को भले ही निलंबित कर दिया गया हो, लेकिन विपक्ष इस मामले को छोड़ना नहीं चाह रहा. कांग्रेस अब इस मामले को लेकर आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के मामले में मुख्यमंत्री को नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश देना चाहिए.
जम्मू कश्मीर में लापता हुई लड़की चार महीने बाद मृत पाई गई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि जोधपुर गांव निवासी अंशु देवी का क्षत विक्षत शव मंगलवार को डोडा शहर में नदी से बाहर निकाला गया।
कपिल देव का नया लुक देखकर लोगों को आई 'बाहूबली' के मामा की याद, फैंस ने कहा- कटप्पा लग रहे हो
Akash Jaiswalपूर्व क्रिकेटर और इस खेल के ऑल राउंडर प्लेयर के रूप में मशहूर कपिल देव (Kapil Dev) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. लॉकडाउन की इस स्थिती में कपिल ने अपना लुक चेंज किया है किसी देखकर हर कोई दंग है और उसे लेकर तरह-तरह का रिएक्शन दे रहा है.
भारतीय दवा कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी : राजदूत संधू
Bhashaसंधू ने कहा कि वैश्विक रणनीतिक साझेदार के रूप में भारत और अमेरिका मिलकर इस स्वास्थ्य संकट का सामना करने के लिए तैयार हैं।
अगस्तावेस्टलैंड हेलीकाप्टर मामला: न्यायालय ने क्रिश्चियन मिशेल की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की
Bhashaन्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की याचिका पर सुनवाई की। पीठ ने आरोपी की याचिका खारिज करते हुये कहा कि शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुरूप सरकार द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति के पैमाने के आधार पर उसे जमानत नहीं दी जा सकती।
कोरोना वायरस: सरकार ने माल ढुलाई में कमी के चलते बंदरगाहों से किराया घटाने को कहा
Bhashaसरकार ने इन प्रमुख बंदरगाहों से कहा है कि माल की ढुलाई में जिस अनुपात में कमी आयी है, उसी अनुपात में किराया भी कम किया जाना चाहिये।
WhatsApp ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को दिया Together At Home स्टीकर पैक की सौगात
Rakesh Singhलगभग पूरे विश्व में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है. इस दौरान कई देशों में इस महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. लॉकडाउन के बीच इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए खास टुगैदर एट होम नाम का स्टीकर पैक लॉन्च किया है.
यूपी लॉकडाउन: अलीगढ़ के भुजपुरा इलाके में बाजार बंद कराने गए पुलिसवालों पर पथराव, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात; देखें वीडियो
Subhash Yadavकोरोना वायरस का कोहराम देश में जारी है. कोविड-19 की चपेट में आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना से बढ़ते मामलो को लेकर केंद्र सहित सभी राज्य सरकारें लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रही है. इसके साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील भी की जा रही है बावजूद इसके कुछ ऐसे लोगों का जो मानने को तैयार नहीं हैं. इसी कड़ी में यूपी के अलीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.