मुख्य समाचार
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नोएडा में 23 लोग गिरफ्तार
Bhashaपुलिस के अनुसार धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर बुधवार को सात मुकदमे दर्ज किए गए तथा 23 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
स्वास्थ्य कर्मियों के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें राज्य सरकारें : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaमंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बारे में पत्र लिख कर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव कारगर उपाय करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने पत्र में राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोना वायरस संकट के कारण उपजी मौजूदा परिस्थितियों में चिकित्सा कर्मियों की सेवाओं के महत्व को देखते हुये उन्हें अन्य सभी सेवाओं की तुलना में विशिष्ट स्थान दिया जाये। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से इस अभियान में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को बीमा सुरक्षा सहित अन्य सभी सहूलियतें भी देने को कहा है।
सरसों छोड़कर अधिकांश तेल तिलहन कीमतों में हानि
Bhashaबाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में सुधार का रुख था और वायदा कारोबार में सरसों, और सोयाबीन जैसे देशी तेल तिलहन की कीमतों में इसका असर देखने को मिला जहां इनकी कीमतों में कुछ सुधार दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि वायदा कारोबार में इस सुधार के बावजूद हाजिर बाजार में सरसों को छोड़कर बाकी देशी तेलों के भाव मंगलवार के मुकाबले हानि दर्शाते बंद हुए।
रमजान के मौके पर मस्जिद की बजाय घर पर ही नमाज अदा करें मुस्लिम समुदाय के लोग : अजित पवार
Bhashaकोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये देश में जारी मौजूदा लॉकडाउन तीन मई तक जारी रहेगा ।
असम में पिछले सात दिनों में कोविड-19 कोई नया मामला नहीं: स्वास्थ्य मंत्री
Bhashaसरमा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस के अभी भी संक्रमित 14 व्यक्ति हैं। 34 व्यक्ति जांच में संक्रमित पाये गए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, वहीं 19 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
जैकलिन फर्नांडीज ने अपने 'सनराइज बडी' को किया Kiss, देखें तस्वीर
IANSजैकलिन फर्नांडीज ने एक फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने 'सनराइज बडी' को किस कर रही हैं. दरअसल, अभिनेत्री ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, उसमें वह एक घोड़े को किस कर रही हैं और उसे उन्होंने अपना 'सनराइज बडी' कहा है.
लॉकडाउन: कोटा में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों की घरों के लिए रवानगी शुरू
Bhashaमध्य प्रदेश की सरकार ने छात्रों को वापस लाने के लिए मंगलवार रात को 143 बसें भेजी थीं।
कर्नाटक में 23 अप्रैल से लॉकडाउन में आंशिक ढील
Bhashaसरकार ने कहा कि लॉकडाउन से यह ढील सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में दी जाएगी जो कोराना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए खतरे वाले क्षेत्र घोषित नहीं हैं।
क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त रखने के लिए पटनायक ने 6,798 सरपंचों को शपथ दिलाई
Bhashaमुख्यमंत्री ने सभी 6,798 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम शपथ दिलाई।
ईपीएफओ ने पिछले 15 दिनों में धन निकासी के 10.02 लाख दावों का निपटान किया
Bhashaश्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार कोरोना वायरस संकट के तहत आने वाले आवेदनों में से करीब 90 प्रतिशत दावों का निपटान तीन दिन के भीतर कर दिया गया। अंशधारकों इन पैसों को लौटाने की जरूरत नहीं है।
प्रधानमंत्री ने की 106 साल के पूर्व जनसंघ विधायक से बात : मुश्किल वक्त में मांगा आशीर्वाद
Bhashaकुशीनगर के रामकोला ब्लॉक स्थित पगर गांव के मूल निवासी भुलई भाई 1974 और 1980 में जिले की नौरंगिया सीट (अब खड्डा) से विधायक चुने गये थे।
सलीम मलिक चाहते हैं प्रतिबंध हटे, नजरें कोचिंग पर
Bhashaमलिक को 2000 में मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था जिसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।
भाजपा ने स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए अध्यादेश लाने के फैसले का स्वागत किया
Bhashaपार्टी ने कहा कि पूरा देश स्वास्थ्य कर्मियों के साथ खड़ा है ।
दिल्ली में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर 115 मामले दर्ज,
Bhashaपुलिस द्वारा साझा किये गये आंकड़े के अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत शाम पांच बजे तक 115 मामले दर्ज किये गये।
पीएम किसान के तहत आधार नंबर जोड़ने से असम, मेघालय, जम्मू कश्मीर, लद्दाख को एक साल और छूट
Bhashaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
लॉकडाउन: रेलवे ने ढाई लाख भोजन के पैकेट राज्यों को देने की पेशकश की
Bhashaरेल मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा : मोदी
Bhashaकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में जुटे और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान करने और उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान करते हुए बुधवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दी है।
Amarnath Yatra 2020: सरकार ने अमरनाथ यात्रा रद्द का फैसला वापस लिया
Nizamuddin Shaikhकोरोना वायरस के चलते इस साल 23 जून 2020 से शूरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को को रद्द कर दिया गया है.
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 33 और मामले सामने आये
Bhashaस्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में किसी और व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में अब तक इस महामारी से 18 लोगों की मौत हुई है।
केरल में 11 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि
Bhashaकोझीकोड़ मेडिकल कालेज के दो हाउस सर्जनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है ।