क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त रखने के लिए पटनायक ने 6,798 सरपंचों को शपथ दिलाई

मुख्यमंत्री ने सभी 6,798 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम शपथ दिलाई।

जमात

भुवनेश्वर, 22 अप्रैल ग्राम प्रधानों को जिला कलेक्टरों की तरह अधिकार देने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को 6700 से अधिक सरपंचों को अपने क्षेत्रों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए काम करने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने सभी 6,798 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम शपथ दिलाई।

शपथ में कहा गया है, "मैं जनता की भलाई के लिए अपनी पंचायत में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने की दिशा में ईमानदारी से काम करने का संकल्प लेता हूं। मैं सुनिश्चित करूंगा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोग पृथकवास में रहे और उनके रहने, खाने-पीने तथा इलाज का मैं ध्यान रखूंगा। "

उन्होंने अत्यधिक संक्रामक बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार के दिशानिर्देशों को लागू करने का भी वादा किया।

कुछ सरपंचों से बातचीत में पटनायक ने कहा कि उन्हें चुने हुए जनप्रतिनिधियों की दक्षता पर पूरा भरोसा है और इसलिए उन्होंने कलेक्टरों की तरह अधिकार दे कर उन्हें सशक्त बनाया है।

उन्होंने कहा, " मुझे यकीन है कि अगर आप ईमानदारी से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं, तो गांवों और पंचायतों में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैल सकता।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट