मुख्य समाचार

कोरोना वायरस राहत पैकेज के लिए विधेयक को ट्रंप के पास भेजे जाने की संभावना

Bhasha

नए विधेयक के जरिए छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारों को मदद करने का प्रावधान है ।

पौराणिक कार्यक्रमों से हुई टीवी दर्शकों में बढ़ोतरी, विज्ञापन राजस्व भी बढ़ा: बार्क

Bhasha

बार्क ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के पहले से तुलना करें तो कुल मिलाकर टीवी देखने में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 11-17 अप्रैल के दौरान 1,240 अरब मिनट की टीवी सामग्री का उपयोग किया गया। परिषद ने कहा कि भारत के लगभग आधे लोग रोजाना टीवी देख रहे हैं, जबकि पहले ये आंकड़ा 32 प्रतिशत था।

योगी का निर्देश, 20 से अधिक कोविड-19 मामले वाले जिलों में वरिष्ठ अधिकारी भेजे जायें

Bhasha

अपर मुख्य सचिव सूचना और गृह अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि '' मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि 20 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले वाले जनपदों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी भेजे जायें। ये अधिकारी सम्बन्धित जनपद में कम से कम एक सप्ताह डेरा डाल वहां संचालित स्वास्थ्य सहित विभिन्न कार्यो का पर्यवेक्षण करेंगे।’’ अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रत्येक जनपद में पुलिस महानिक्षक (आईजी) स्तर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (जहां पहले से आईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती नहीं है) को भी भेजने के निर्देश दिये हैं। यह पुलिस अधिकारी आवंटित जनपद में लॉकडाउन व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से लागू कराएंगे तथा अपनी रिपोर्ट भी प्रेषित करेंगे।''

शराब उद्योग की राज्यों से अपील, संक्रमण मुक्त क्षेत्रों में बिक्री के लिये केंद्र को राजी करें

Bhasha

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अभी तक राज्यों को करीब 20 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। संगठन ने राज्य सरकारों तथा केंद्र सरकार से सुरक्षा एवं बचाव के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए शराब की दुकानों को खोलने की मंजूरी देने की मांग की है।

प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में रुपया 62 पैसे की बढ़त के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर

Bhasha

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर सरकार एक और राहत पैकेज देने पर विचार कर रही है। इससे निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ।

लॉकडाउन के कारण 7.5 प्रतिशत की दर से गिर रही है यूरोप की अर्थव्यवस्था

Bhasha

पीएमआई का 50 से कम रहना आर्थिक गतिविधियों में गिरावट का संकेत माना जाता है।अप्रैल में पीएमआई के मात्र 13.5 रहने से पता चलता है कि यूरोजोन में बड़ी गिरावट आने वाली है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित, दुर्व्यवहार करने वालों को दी चेतावनी

Manoj Pandey

लोगों के इलाज के डॉक्टर और नर्स के साथ उनकी पूरी टीम एक तरफ जहां अस्पतालों डटी है तो दूसरी तरफ पुलिस है जो सड़कों पर है जरूरतमंदो की मदद की हर मुमकिन कोशिश कर रही है.

ऑस्ट्रेलिया कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए अच्छी प्रगति कर रहा हैः मॉरिसन

Bhasha

मॉरिसन ने महामारी पर अपडेट देते हुए यह भी बताया कि सरकार तीन-चार हफ्तों में पाबंदियों में कटौती के बारे में भी विचार कर रही है।

हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्रों के संगठन ने गोस्वामी पर हुए कथित हमले की निंदा की

Bhasha

मुंबई में बृहस्पतिवार तड़के मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने गोस्वामी की कार पर कथित तौर पर हमला किया और उनकी कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की, जब वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कागिसो रबाडा ने कहा- विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बढ़ावा देते हैं

Bhasha

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली उन्हें मैदान पर सर्वश्रेष्ठ करने के लिये बढ़ावा देते हैं और सभी प्रारूपों में उनका निरंतर प्रदर्शन सम्मान के लायक है. रबाडा और कोहली के बीच मैदान पर कई भिड़ंत हो चुकी हैं. तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान का औसत 50 से ऊपर का है.

प्लाज्मा थेरेपी के लिए रक्तदान करने वालों को मनाना एक चुनौती : अधिकारी

Bhasha

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि खून से प्लाज्मा निकालना, इसकी जांच करना और फिर मरीज में इसे चढ़ाना एक जटिल प्रक्रिया है और यह उतना आसान नहीं है, जितना सुनने में लगता है।

लिवर कैंसर से जूझ रहे डिंको सिंह के लिए स्पाइसजेट बना मसीहा, इलाज के लिए मुफ्त में ले जाएगा दिल्ली

Rakesh Singh

लिवर कैंसर से जूझ रहे एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह को स्पाइसजेट की एयर एम्बुलेंस से इम्फाल से दिल्ली लाया जाएगा ताकि उनके लिवर कैंसर का इलाज फिर से शुरू किया जा सके. पद्म पुरस्कार से सम्मानित इस बॉक्सर के लिए एयर एंबुलेंस सेवा निशुल्क प्रदान की जाएगी.

प्रियंका भारत में हेल्थकेयर वर्कर्स को 10,000 फुटवेअर दान करेंगी

IANS

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास भारत में कोविड-19 से लड़ रहे स्वास्थ्यसेवा कार्यकर्ताओं को 10,000 जोड़ी जूते दान करेंगी. अभिनेत्री, क्रोक्स के साथ मिलकर केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में सार्वजनिक और सरकारी अस्पतालों को जूते देगी.

कांग्रेस ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से अर्णब गोस्वामी और उनके टीवी चैनल पर कार्रवाई की मांग की

Bhasha

पार्टी की प्रवक्ता और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर गोस्वामी और उनके टीवी चैनल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अनुष्का शर्मा ने खुद को 'बेवकूफ लड़की' क्यों कहा

IANS

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वायरल 'गेस द गिबरिश' के एक शॉट को फिल्टर लगाया लेकिन वह सही शब्द पाने में विफल रहीं. गैस द गिबरीश फिल्टर आपको बिना मतलब के शब्द दिखाने का काम करता है, जब तक कि आप इसे क्रैक नहीं करते, आप सही वाक्यांश पर नहीं पहुंचते.

लॉकडाउन: गुजरात के शहरों की निर्यात इकाइयां फिर शुरू कर सकती हैं परिचालन

Bhasha

मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस निरूद्ध क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों को यह राहत नहीं मिलेगी।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को 7वीं सीपीसी के तहत मिलने वाले इन भत्तों को शायद ही जानते होंगे आप

Dinesh Dubey

देशभर के सरकारी महकमों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू किए जाने के बाद से लाखों कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते में बड़ा इजाफा हुआ. इसी के तहत केंद्र सरकार ने सभी श्रेणियों को भुगतान किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण भत्तों में भी संशोधन किया. केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक बाल शिक्षा भत्ते को 1500 रुपये प्रति माह प्रति बच्चे (अधिकतम 2 बच्चे) से बढ़ाकर 2250 रुपये प्रति बच्चे और हॉस्टल सब्सिडी को 4500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 6750 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. जबकि दिव्यांग महिलाओं के लिए बच्चों की देखभाल हेतु विशेष भत्ते को 1500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है.

कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति शायद वन्यजीवों से हुई है: वैज्ञानिक

Bhasha

अमेरिका में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया’ के शोधकर्ताओं का कहना है कि पिछले एक दशक में उभरी कोविड-19 महामारी और अन्य प्रकोप वन्यजीवों से जुड़े हैं।

नर्सिंग सहायक ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इलाज का अनुभव बयां किया

Bhasha

मूल रूप से पुर्तगाल के अवीरो के रहने वाले 29 वर्षीय लुइस पीटरमा ने कहा कि जॉनसन के इलाज में शामिल होने की बात पता चलना बहुत बड़ी बात थी लेकिन लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में उसकी मैट्रन ने उससे कहा कि वह जैसा है वैसा रहे।

लॉकडाउन के बीच कार से शिक्षिका ने तय किया 465 किलोमीटर का सफर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhasha

शिक्षिका को वायनाड से पड़ोसी राज्य कर्नाटक जाना था और फिर वहां से दिल्ली के लिये रवाना होना था।

Categories