मुख्य समाचार
कोविड-19 मरीजों एवं योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश में फिर से चालू होगा 'आनंद विभाग'
Bhashaकोविड—19 के मरीजों और कोविड—19 योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश में फिर से 'आनंद विभाग' चालू किया जाएगा. इस विभाग को पूर्ववर्ती कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार ने बंद कर दिया था और इसकी जगह आध्यात्मिक विभाग बना दिया था.
वायदा बाजार में सरसों का भाव एमएसपी से 20 प्रतिशत नीचे, किसान. तेल उद्योग पशोपेश में
Bhashaनेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज (एनसीडीएक्स) में मई माह के लिये सरसों वायदा भाव 4,080 रुपये, जून के लिये 4090 और जुलाई 2020 डिलीवरी के लिये 4,100 रुपये क्विंटल तक बोले जा रहे हैं। ये भाव सरसों में 42 प्रतिशत तेल की कंडीशन, मंडी में लगने वाले खर्च, बारदाना आदि सब मिलाकर हैं। यानी इन भावों पर सरसों बेचने से किसान के हाथ में 3,450 से लेकर 3,550 रुपये क्विंटल तक ही आ पायेंगे। जबकि सरकार ने इस रबी मौसम के लिये सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये क्विंटल (बिना तेल कंडीशन, मंडी शुल्क, खर्चे सब इससे अलग) तय किया है। इस प्रकार वायदा बाजार में भाव समर्थन मूल्य से 20 प्रतिशत नीचे तोड़ रखा है।
विद्या बालन ने डॉक्टरों के लिए 2,500 से अधिक पीपीई किट किया जमा, ऐसे जाहिर की खुशी
IANSबॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इस बात से काफी खुश हैं कि उन्होंने डॉक्टरों के लिए 2,500 से अधिक पीपीई किट और 16 लाख रुपये जुटा लिए हैं.उन्होंने रविवार दोपहर को यह खुशखबरी इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा की.विद्या ने लिखा, "दुनिया भर से मिले सहयोग, आपके दान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 9 ग्रामीणों की मौत
IANSबिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
कारोबार शुरू करने में श्रमिकों, कच्चा माल की आवाजाही मुख्य बाधा: सीआईआई सर्वेक्षण
Bhashaभारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने देश भर की 180 कंपनियों के सर्वेक्षण से यह निष्कर्ष निकाला है।
कोरोना वायरस से ठीक से नहीं निपटने के खिलाफ बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर पर ही दिया धरना
Bhashaपार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष, बांकुरा के सांसद सुभाष सरकार और अन्य कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अपने-अपने निवासों पर धरने के दौरान हाथों में तख्तियां पकड़े हुए थे।
कोविड-19 के खिलाफ लडाई में किस तरह आगे बढ़ना है, इस पर मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे मोदी
Bhashaदेश में कोविड-19 के प्रसार के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी।
लद्दाख प्रशासन ने लेह में फंसे जंस्कार के करीब 100 निवासियों को घर पहुंचाया
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि फिलहाल राज्य परिवहन की चार बसें 100 यात्रियों को लेकर लेह से जंस्कार रवाना हुई हैं।
कोविड-19 : तमिलनाडु के शहरों को संक्रमण मुक्त करने का काम शुरू, शहर हुए वीरान
Bhashaचेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरै, सलेम और तिरुपुर में सड़कों पर केवल पुलिस गश्ती दल के वाहन और नगर निकाय के लोग ही दिखाई दे रहे हैं।
तेलंगाना: कोविड-19 संकट के दौरान पुलिस ने अनाथालयों एवं वृद्धाश्रमों को लिया गोद
Bhashaतेलंगाना में रचकोंडा पुलिस आयुक्तालय ने उदारता दिखाते हुये मौजूदा लॉकडाउन के दौरान 41 अनाथालयों, वृद्धाश्रमों एवं दिव्यांगों के लिये बने घरों को गोद लिया है. कोविड—19 संकट के मद्देनजर इन आश्रमों में रहने वाले लोगों के लिये किराना सामानों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पुलिस कर रही है.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 300 आतंकवादी घुसपैठ के लिये तैयार
Bhashaकश्मीर स्थित 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने सैन्य अधिकारियों से कोरोना वायरस महामारी के आलोक में नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान पर्याप्त एहतियात बरतने को कहा है क्योंकि घुसपैठियों के इस बीमारी से संक्रमित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है ।
तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार के लिए किया सद्बुद्धि महायज्ञ, दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों व मजदूरों को लाने की मांग की
Nizamuddin Shaikhराजस्थान के कोटा में दूसरे अन्य राज्यों की तरह बिहार से भी हर साल हजारों की संख्या में बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए यहां आते है. लेकिन देश में 24 तारीख से घोषित लॉक डाउन के चलते ये बच्चे यहां पर फंसे हुए हैं. जिन्हें लाने को लेकर विपक्षी पार्टियाँ सीएम नितीश कुमार से मांग कर रही है.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 255 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि रविवार को गोपालगंज जिले में दो पुरुषों (19 एवं 60 वर्ष) और दो महिलाओं (50 एवं 60 वर्ष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
अश्विन भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सीमित ओवरों की टीम से बाहर नहीं रख सकते: सकलैन
Bhashaउन्होंने कहा कि टेस्ट में सफलता हासिल करने वाला गेंदबाज सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी सफल रहता है।
दिल्ली और मुंबई के 10 क्षेत्रों का प्रदूषण से था बुरा हाल, लॉकडाउन के दौरान बदली तस्वीर
Bhashaवायु गुणवत्ता मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के निदेशक गुफरान बेग ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के हॉटस्पॉट (अत्यधिक प्रदूषण वाले क्षेत्र) अब हरित क्षेत्र बन गए हैं।
धोनी के वनडे क्रिकेट करियर की वो तीन महत्वपूर्ण पारियां, जिन्हें आज भी लोग करते हैं याद
Rakesh Singhभारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में आज हर कोई जानता है. धोनी ने भारतीय टीम को क्रिकेट का लगभग हर बड़ा खिताब दिलाया है. धोनी ने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 144 इनिंग्स में 4876 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा धोनी ने टीम इंडिया के लिए 350 वनडे मैच खेलते हुए 297 इनिंग्स में 10773 और 98 T20 मैच खेलते हुए 85 इनिंग्स में 1617 रन बनाए हैं.
कोविड-19 से निपटने को कर अधिकारियों का अमीरों, विदेशी कंपनियों पर अधिक कर लगाने का सुझाव
Bhashaभारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) संघ ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पी सी मोदी को सौंपे गये ‘कोविड-19 महामारी के वित्तीय विकल्प एवं प्रतिक्रिया (फोर्स)’ शीर्षक से तैयार दस्तावेज में ये सुझाव दिये हैं। इस परिपत्र पर 23 अप्रैल की तिथि है।
होमगार्ड ने उपकरण कार्यस्थल से कर्मियों के घर पर पहुंचाने में आईटी कंपनियों की मदद की
Bhashaपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये कर्मी विभिन्न आईटी कंपनियों की मदद कर रहे हैं। ये कर्मी उन ट्रकों के साथ जाते हैं जिसमें कार्यालयों से कर्मचारियों के आवासों तक कंप्यूटर, लैपटॉप, नेटवर्किंग उपकरण और अन्य बाह्य उपकरण ले जाये जाते हैं।
Uttar Pradesh: पति से विवाद के बाद महिला ने 2 बच्चों सहित आग लगाकर जान दी
IANSउत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. पति से विवाद के बाद एक 36 वर्षीय महिला ने कथित रूप से खुद को और अपने दोनों मासूम बच्चों को आग के हवाले कर दिया. गंभीर रूप से जले होने के कारण तीनों की मौत हो गई.
Fact Check: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र घटाकर 50 साल की जाएगी? PIB फैक्ट चेक ने बताया फेक न्यूज का सच
Vandana Semwalखबर में दावा किया गया कि आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र घटाकर 50 साल करने वाली है.