कोरोना वायरस से ठीक से नहीं निपटने के खिलाफ बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर पर ही दिया धरना

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष, बांकुरा के सांसद सुभाष सरकार और अन्य कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अपने-अपने निवासों पर धरने के दौरान हाथों में तख्तियां पकड़े हुए थे।

जमात

कोलकाता, 26 अप्रैल पश्चिम बंगाल सरकार पर कोरोना वायरस का प्रबंधन ठीक तरीके से नहीं कर पाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के सदस्यों और समर्थकों ने रविवार को अपने घरों पर मूक धरना दिया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष, बांकुरा के सांसद सुभाष सरकार और अन्य कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अपने-अपने निवासों पर धरने के दौरान हाथों में तख्तियां पकड़े हुए थे।

उनका आरोप है कि ममता बनर्जी नीत सरकार कोविड-19 से संबंधित आंकड़े और तथ्यों को छुपा रही है।

धरने में शामिल एक नेता ने कहा, " तृणमूल कांग्रेस सरकार तथ्यों को छुपा रही है और कोविड-19 की स्थिति और बंगाल में यह बीमारी किस हद तक फैल गई है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। "

कुछ स्थानों पर भगवा दल के कार्यकर्ता छतों पर बैठे दिखे और वे सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए, एक-दूसरे से दूर बैठे हुए थे।

घोष ने संकट से कथित रूप से ठीक तरीके से नहीं निपटने को लेकर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\