मुख्य समाचार
सीबीआईसी ने 16 दिन में 10,700 करोड़ रुपये के जीएसटी, सीमा शुल्क रिफंड निपटाये
Bhashaसीबीआईसी ने एक ट्वीट में कहा कि उसके अधिकारियों ने 9,818.12 करोड़ रुपये के जीएसटी के 1.07 लाख से अधिक दावों का निपटान किया। इसके अलावा 915.56 करोड़ रुपये के 1.86 लाख से अधिक सीमा शुल्क रिफंड के दावों का भी निपटान किया गया।
भेदभाव बिना सबकी मदद करें, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करें: भागवत ने कोरोना संकट पर कहा
Bhashaउन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के कार्यकर्ताओं के नाम ऑनलाइन संबोधन में कहा, ‘‘हमें धैर्य और शांति से काम करना होगा। कोई भय या गुस्सा नहीं होना चाहिए क्योंकि भारत विरोधी मनोवृत्ति रखनेवाले लोग इसका इस्तेमाल देश के खिलाफ कर सकते हैं।’’
असम के अस्पताल से संक्रमण के आठ और मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।
एनटीपीसी करेगी हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली 10 इलेक्ट्रिक बसें, कार की खरीद
Bhashaपर्यावरण अनुकूल इन बसों में हाइड्रोजन ईंधन आधारित सेल होता है। इसमें एक ईंधन सेल में से हाइड्रोजन को प्रवाहित किया जाता है। सेल के भीतर हाइड्रोजन इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन में टूट जाता है। वहीं अलग हुए इलेक्ट्रॉन को एक सर्किट में भेजा जाता है, जो विद्युत धारा और ऊष्मा का उत्पादन करता है।
चीन ने घटिया गुणवत्ता के 8.9 करोड़ मास्क जब्त किए
Bhashaदुनियाभर में सुरक्षात्मक उपकरणों की मांग में तेजी आई है क्योंकि विभिन्न देश कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं और अबतक 29 लाख इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, चीन द्वारा निर्यात किए गए घटिया गुणवत्ता के मास्क की पूरी दुनिया से शिकायत आ रही है जिनका अधिकतर इस्तेमाल चिकित्सा पेशेवरों और सबसे अधिक असुरक्षित लोगों द्वारा किया जाना है।
जब हिन्दू और मुसलमान का फर्क प्लाज्मा नहीं करता तो हमे भी भेदभाव नहीं करना चाहिए, कोरोना से लोगों को लेनी चाहिए ये सीख: अरविंद केजरीवाल
Nizamuddin Shaikhदिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने एक इंटरव्य में कोरोना वायरस को लेकर कहा कि कोरोना धर्म देखकर नहीं होता और प्लाज्मा भी धर्म देखकर जान नहीं बचाएगा. उन्होंने कहा कि जब हिन्दू और मुसलमान का फर्क प्लाज्मा नहीं करता तो हमे भी भेदभाव नहीं करना चाहिए
डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को संक्रमण से सुरक्षित रखना जरूरी : योगी
Bhashaइस टीम में एक पर्यावरण इंजीनियर को भी शामिल किया गया है, जो मेडिकल वेस्ट (कचरा) के निस्तारण का काम करेगा।
कोविड-19 से हुई 826 की मौत, संक्रमितों की संख्या 26,917 हुयी :स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaमंत्रालय द्वारा शनिवार शाम को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के बाद से अब तक 47 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं इस अवधि में संक्रमण के कुल 1,975 नये मामले सामने आए हैं।
लॉकडाउन समाप्त होने के बाद राज्य में पाबंदी हटाने पर होगा निर्णय: उद्धव ठाकरे
Bhashaराज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने ये विचार रखे।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कोविड-19 टीके का उत्पादन तीन सप्ताह में शुरू कर सकता है सीरम इंस्टीट्यूट
Bhashaपुणे स्थित कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उन सात वैश्विक कंपनियों में शामिल है, जिसके साथ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने टीके के उत्पादन के लिये साझेदारी की है।
कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 826 और संक्रमितों की संख्या 26,917 हुयी : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaमंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, संक्रमित मरीजों में इलाज के बाद 5913 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इसके साथ ही संक्रमण से ठीक हुये मरीजों का प्रतिशत भी बढ़कर 21.90 हो गया है।
नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 51 पहुंची
Bhashaस्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता विकास थापा ने रविवार को कहा कि बीरगंज उप-महानगरीय शहर के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है और इन दोनों की उम्र 51 वर्ष है।
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से 29 और संक्रमित हुए, कुल मामले 523 पहुंचे
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि सभी नए मामले कश्मीर घाटी के हैं।
स्पेन में पांच हफ्ते में पहली बार कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या सबसे कम रही
Bhashaस्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि रोजाना सामने आने वाले नये संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है। स्पेन में अबतक कोरोना वायरस से 2,07,634 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है लेकिन एजेंसियों का कहना है कि संक्रमितों की वास्तविक संख्या अज्ञात है क्योंकि सीमित जांच हो रही है।
भारत के दूर-दराज के इलाके में ‘टाइटेनिक’ की रोज के रूप में पहचाना जाना अभिभूत करने वाला था: केट
Bhashaटाइटेनिक एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म थी जिसमें केट और लियोनार्डो डि कैप्रियो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म देश-विदेश में जबर्दस्त हिट साबित हुई थी।
जुलानिया की जगह रवि मित्तल बने खेल सचिव
Bhashaमित्तल बिहार कैडर से 1986 बैच के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं। वह इस नियुक्ति से पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव थे।
मोदी सरकार में बिल्कुल भी नहीं है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये जवाबदेही : येचुरी
Bhashaयेचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है देश में राजनीतिक कार्यपालिका अपने गलत फैसलों के कारण स्वयं को अक्षम साबित कर रही है। येचुरी ने पत्र में मोदी को कोरोना वायरस से निपटने के लिये जरूरी कारगर उपायों को अपनाने का भी सुझाव दिया है।
मौजूदा क्रिकेटरों के लिए ऑनलाइन सेशन शुरू करेगा पीसीबी
IANSपाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर्स कोरोनावायरस महामारी के बीच मौजूदा खिलाड़ियों की एकाग्रता बनाए रखने में उनकी मदद करने के लिए उनसे ऑनलाइन चैट करेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आयोजित इस सेशन का मकसद खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखना है.
लॉकडाउन में ढील मिलने पर इटली कोविड-19 संकट के कारणों की जांच में जुटा
Bhashaइटली कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा नागरिकों को खोने वाला देश है जहां इस वायरस की वजह से 26 हजार लोगों की मौत हुई है।