मोदी सरकार में बिल्कुल भी नहीं है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये जवाबदेही : येचुरी

येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है देश में राजनीतिक कार्यपालिका अपने गलत फैसलों के कारण स्वयं को अक्षम साबित कर रही है। येचुरी ने पत्र में मोदी को कोरोना वायरस से निपटने के लिये जरूरी कारगर उपायों को अपनाने का भी सुझाव दिया है।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने देश में कोरोना संकट से उत्पन्न हालात से निपटने में मोदी सरकार पर दोषपूर्ण रणनीति अपनाने का आरोप लगाते हुये रविवार को कहा कि सत्ता संचालन के प्रधानमंत्री के रवैये के कारण इस सरकार में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति बिल्कुल भी जवाबदेही नहीं है।

येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है देश में राजनीतिक कार्यपालिका अपने गलत फैसलों के कारण स्वयं को अक्षम साबित कर रही है। येचुरी ने पत्र में मोदी को कोरोना वायरस से निपटने के लिये जरूरी कारगर उपायों को अपनाने का भी सुझाव दिया है।

उन्होंने कहा कि देश में महज चार घंटे की पूर्व सूचना पर हड़बड़ी में घोषित किये गये 40 दिन का लॉकडाउन अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर रहा है।

येचुरी ने कहा कि लोगों को और राज्य सरकारों को आपाधापी में घोषित किये गये लॉकडाउन के कारण उपजी अवश्यंभावी गंभीर परिस्थितियों का सामना करने की तैयारी करने का भी मौका नहीं मिला।

उन्होंने इस वजह से पूरे देश में प्रवासी मजदूरों के संकटग्रस्त होने का उल्लेख करते हुये कहा कि देश में विभिन्न स्थानों पर फंसे मजदूर न सिर्फ आजीविका और आश्रय के संकट में घिर गये बल्कि इससे संक्रमण रोकने के लिये घोषित लॉकडाउन का एक जरूरी मकसद भी अधूरा रह गया।

माकपा नेता ने प्रधानमंत्री पर मीडिया का सामना करने से बचने का आरोप लगाते हुये कहा कि लॉकडाउन के दौरान तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने मीडिया के माध्यम से अपने नागरिकों की चिंताओं और समस्याओं को सुना लेकिन मोदी, ऐसा करने से लगातार बचते रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट