लॉकडाउन समाप्त होने के बाद राज्य में पाबंदी हटाने पर होगा निर्णय: उद्धव ठाकरे

राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने ये विचार रखे।

जमात

मुंबई, 26 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में लागू पाबंदियों में ढील देने का निर्णय तीन मई को देशव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने पर स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा।

राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर टेलीविजन पर अपने संबोधन में उन्होंने ये विचार रखे।

ठाकरे ने कहा, “तीन मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा अगले सप्ताह की जाएगी। उसके बाद हम लॉकडाउन में ढील देने के कदम पर निर्णय लेंगे।”

ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी उनके कथन के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें गडकरी ने कहा था कि किसी भी प्रकार की राजनीति करने का यह सही समय नहीं है।

ठाकरे ने कहा, “गडकरी जी ने परोक्ष रूप से कहा कि कुछ लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं। इसके लिए उनका लाख बार धन्यवाद। सभी लोगों से मुझे समर्थन देने को कहने के लिए उनका धन्यवाद। कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई में आपने लोगों से मेरा समर्थन करने को कहा।”

इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस से उपजी स्थिति को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास आघाडी सरकार की आलोचना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट