नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 51 पहुंची

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता विकास थापा ने रविवार को कहा कि बीरगंज उप-महानगरीय शहर के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है और इन दोनों की उम्र 51 वर्ष है।

काठमांडू, 26 अप्रैल नेपाल में कोरोना वायरस से दो और लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद रविवार को इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 51 हो गई।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता विकास थापा ने रविवार को कहा कि बीरगंज उप-महानगरीय शहर के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है और इन दोनों की उम्र 51 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि इन दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद नेपाल में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 51 हो गई है।

देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 9,931 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 16 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हो गये है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीरगंज क्षेत्र में स्थानीय मस्जिदों में रहने वाले तीन भारतीय नागरिकों समेत चार लोगों को शनिवार को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई थी।

नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते एहतियाती कदम उठाते हुए 15 मई तक अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू उड़ानों पर शनिवार को रोक लगा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 में आज होगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Asian Games 2026 2nd Semifinal Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी