चीन ने घटिया गुणवत्ता के 8.9 करोड़ मास्क जब्त किए

दुनियाभर में सुरक्षात्मक उपकरणों की मांग में तेजी आई है क्योंकि विभिन्न देश कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं और अबतक 29 लाख इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, चीन द्वारा निर्यात किए गए घटिया गुणवत्ता के मास्क की पूरी दुनिया से शिकायत आ रही है जिनका अधिकतर इस्तेमाल चिकित्सा पेशेवरों और सबसे अधिक असुरक्षित लोगों द्वारा किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर से कोविड-19 से निपटने के लिए चीन से गए सुरक्षा उपकरणों को लेकर शिकायतें आ रही हैं।

दुनियाभर में सुरक्षात्मक उपकरणों की मांग में तेजी आई है क्योंकि विभिन्न देश कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं और अबतक 29 लाख इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, चीन द्वारा निर्यात किए गए घटिया गुणवत्ता के मास्क की पूरी दुनिया से शिकायत आ रही है जिनका अधिकतर इस्तेमाल चिकित्सा पेशेवरों और सबसे अधिक असुरक्षित लोगों द्वारा किया जाना है।

राज्य बाजार नियामक प्रशासन की उपनिदेशक गान लीन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नियामक ने शुक्रवार को करीब 1.6 करोड़ दुकानों का निरीक्षण किया और 8.9 करोड़ मास्क और 4.18 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) को जब्त किया।

उन्होंने बताया कि नियामक ने 76 लाख युआन मूल्य के घटिया गुणवत्ता के कीटनाशक जब्त किये। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि जब्त किए गए सामान का कितना हिस्सा विदेश निर्यात किया गया है।

घटिया गुणवत्ता के उत्पादों को हटाने के लिए चीन ने शनिवार को नये नियम जारी किए जिसके मुताबिक गैर चिकित्सा कार्य में इस्तेमाल मास्क भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होने चाहिए।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक निर्यातकों को लिखित में देना होगा कि उनके उत्पाद जिस देश में भेजे जा रहे हैं उसके सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं।

गौरतलब है कि चीन को सख्त नियम इसलिए बनाने पड़े क्योंकि स्पेन, नीदरलैंड, चेक गणराज्य और तुर्की सहित कई देशों को निर्यात उत्पाद की खराब गुणवत्ता होने की वजह से उसे उन्हें मास्क वापस मंगाना पड़ा।

कनाडा सरकार ने पिछले हफ्ते कहा कि उसने चीन से 10 लाख मास्क मंगाए थे लेकिन वे गुणवत्ता के मामले में खरे नहीं उतरे। डेनमार्क ने भी चीन से आयातित पांच लाख मास्क खराब गुणवत्ता की वजह से लौटा दिए थे।

चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वह रोजाना 11.6 करोड़ मास्क का उत्पादन करता है। वह इस साल एक अरब से अधिक मास्क का निर्यात कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट