मुख्य समाचार

आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों को खिलाने का मामला : उच्च न्यायालय ने केंद्र, आप सरकार का रुख पूछा

Bhasha

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय, दिल्ली सरकार, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड और नगर निकायों को नोटिस जारी किया।

रिलायंस ने किराना कारोबार में ग्राहकों सेवा के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल शुरू किया

Bhasha

कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रण वाली डिजिटल परिसंपत्तियों में 5.7 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।

कोरोना से जंग जारी: कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने जांच किट की ऊंची दरों पर सवाल उठाए

IANS

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कथित रूप से उच्च लागत पर रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग किट खरीदने पर केंद्र सरकार से सवाल किया है. पटेल ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में प्रासंगिक सवाल उठाया कि आईसीएमआर एंटीबॉडी टेस्ट किट 600 रुपये प्रति पीस क्यों खरीद रहा था, जिसे 245 रुपये में आयात किया गया था?"

कोरोना के खिलाफ अभियान के साथ अर्थव्यवस्था को भी अहमियत देना जरूरी : मोदी

Bhasha

मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की मौजूदा स्थिति और संक्रमण पर नियंत्रण के लिये जारी लॉकडाउन से देश को चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर चर्चा के लिये आहूत वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्रियों से यह बात कही। मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 का खतरा दूर-दूर तक खत्म होने वाला नहीं है, इसलिए लगातार चौकस बने रहना बहुत अहम है।

ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान बढ़ी घरेलू हिंसा पर संसदीय समिति की कार्रवाई की मांग

Bhasha

हाउस ऑफ कमंस की गृह विभाग से संबंधित समिति ने पाया कि परमार्थ संगठन रिफ्यूजी की घरेलू हिंसा हेल्पलाइन पर 15 अप्रैल के बाद उससे पहले के औसत की तुलना में 49 फीसदी अधिक कॉल आईं।

भारत सरकार के साथ मिलकर तटीय उन्नयन कर रहा है यूएनडीपी

Bhasha

यूएनडीपी राष्ट्रों के सतत् विकास के माध्यम से गरीबी खत्म करने और असमानता को कम करने के लिए काम करता है। इसने रविवार को सोशल मीडिया के मार्फत भारत सरकार, यूएनडीपी और हरित जलवायु कोष (जीसीएफ) द्वारा पिछले वर्ष 4.3 करोड़ डॉलर से शुरू की गई पहल का जिक्र किया।

डीजीपी ने कहा कि लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की हो जांच

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि डीजीपी ने पत्र में कहा है कि पिछले एक माह से लॉकडाउन अवधि के दौरान आपके अधीन पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निरंतर चौराहों, पिकेट्स, पेट्रोलिंग में तथा अस्पतालों आदि की इयूटी पर तैनात हैं।

कोरोना संकट के बीच दिव्यांगों को सेनेटाइज करेगा आईआईटी-कानपुर का हर्बल टनल

IANS

कोरोना को मात देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान -कानपुर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने मिलकर हर्बल सेनेटाइजिंग टनल बनाया है. यह टनल दिव्यांगों को उनके व्हीलचेयर के साथ सेनेटाइज करने में मददगार होगा.

यूएई में पांच दिन के अंदर भारतीय पति-पत्नी की मौत

IANS

केरल के एक भारतीय दंपति, जिनकी शादी को 35 साल हो गए थे, की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पांच दिन के अंतराल में मौत हो गई. भारतीय दंपति के परिवार ने कहा कि दोनों में से कोई भी मौत घातक कोरोनावायरस से संबंधित नही है.

लॉकडाउन के दौरान शराब की आपूर्ति करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 93 स्थित एल्डिको सोसाइटी में कोविड-19 से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद, इसे हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को पुलिस लॉक डाउन का अनुपालन करा रही थी, तभी एक कार में सवार होकर राजू नामक व्यक्ति सोसायटी के गेट पर आया। जब पुलिस ने उसे पूछा कि वह कहां जा रहा है, तो उसने बताया कि सोसायटी के अंदर रहने वाले ऋषिपाल अग्रवाल को वह शराब की तीन बोतले देने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, इसी बीच राजू मौका देखकर वहां से अपनी गाड़ी व शराब की बोतलें छोड़कर भाग गया।

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Bhasha

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 213 रुपये यानी 15.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,137 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 11,184 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सारा अली खान ने शेयर की बचपन की फोटो, कैप्शन पढ़कर आया अनन्या पांडे का ऐसा कमेंट

Akash Jaiswal

फ अली खान की बेटी सारा अली खान ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत अंदाज में अंजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी इस फोटो के साथ ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे पढ़कर हर कोई हंस रहा है.

अमेजन प्राइम वीडियो ने ओरिजनल सीरीज 'पताल लोक' का टीजर रिलीज किया

IANS

अमेजन प्राइम वीडियो ने सोमवार को अपनी आगामी अमेजन ओरिजनल सीरीज 'पताल लोक' का टीजर रिलीज किया.

कोविड-19: युवा सबसे अधिक संक्रमित, जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए: अधिकारी

Bhasha

नगर आयुक्त आस्तिक कुमार पांडेय ने आंकड़े अपलोड किए जिससे पता चला कि कोविड-19 के अधिकतर मरीज 21-40 आयु वर्ग के हैं।

विकेटों के पीछे धोनी की जगह लेने का दबाव बहुत अधिक : राहुल

Bhasha

धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल इंग्लैंड में खेले गये विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट भी नहीं खेली है। राहुल ने इस साल जनवरी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में विकेटकीपर की भूमिका निभायी और न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भी उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली।

मौलाना साद की कोरोना वायरस की रिपोर्ट आई निगेटिव, उनके वकील ने कहा- वे फरार नहीं

Team Latestly

साद को लेकर ही उनके वकील का एक बयान आया है. उन्होंने कहा कि अब तक तबलीगी जमानत के प्रमुख साद को दिल्ली पुलिस की तरफ से उनके समक्ष पेश होने को लेकर कोई नोटिस नहीं आया है. उन्हें अब तक कोई समान नहीं आया है. उन्हें तीन नोटिस जो मिली थी उसका जवाब दिया जा चुका है.

कोटा में फंसे 369 छात्र पहुंचे जम्मू-कश्मीर

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां पहुंचने के बाद उनकी कोविड-19 की जांच की गई और बाद में उन्हें दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों में स्थित गृह जिलों के लिए रवाना किया गया। अपने परिवार से मिलने से पहले प्रशासन इन्हें पृथक रखेगा।

सऊदी अरब नीत गठबंधन ने यमन के अलगाववादियों से रियाद समझौते का सम्मान करने का आग्रह किया

Bhasha

इस युद्ध ने अरब विश्व के सबसे गरीब देश को अकाल के मुहाने पर धकेल दिया। जंग में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14,000 से पार

Bhasha

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में ज्यादातर मामले साझे शयनकक्षों में रहने वाले परमिटधारी विदेशी कर्मचारियों से जुड़े हैं।

लॉकडाउन : मेघालय सरकार ने कई गतिविधियों पर से प्रतिबंध हटाए

Bhasha

राज्य की राजधानी और पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के मिलियम प्रखंड को छोड़कर पूरे राज्य में यह राहत दी जाएगी।

Categories