मुख्य समाचार
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की अवधि तीन मई से आगे बढ़ाने के स्पष्ट संकेत दिए
Bhashaगृह मंत्रालय ने कहा कि तीन मई तक सख्ती से बंद लागू करने की आवश्यकता थी, ताकि संक्रमण काबू करने की दिशा में जो प्रगति हुई है, उन पर पानी न फिर जाए।
मां ने बच्ची के जन्म के 15 दिन बाद पहली बार उसे बाहों में भरा
Bhashaनिजी अस्पताल एर्नाकुलम लीसी के स्वाथ्यकर्मियों ने स्वस्थ नवजात बच्ची को मारिन को सौंपा। बच्ची का नागरकोविल अस्पताल में सीजेरियन के माध्यम से जन्म हुआ था, जिसके तुरंत बाद एर्नाकुलम लीसी अस्पताल में उसकी हृदय संबंधी गंभीर समस्या की जटिल सर्जरी हुई थी।
क्या रूह अफ़ज़ा बनाने वाली कपनी हमदर्द बस मुसलमान और तबलीगी जमात वालो को ही देती है नौकरी? जानें क्या है वायरल खबर की सच्चाई
Rakesh Singhदेश में इन दिनों सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संबंधित कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में इन दिनों पेय पदार्थ रूह अफ़ज़ा को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये तबलीगी जमात का प्रोडक्ट है और इसे बनाने वाली कंपनी में सिर्फ मुसलमानों को ही नौकरी पर रखी जाती है.
कोरोना वायरस से निपटने में प्रगति की उम्मीद से दुनियाभर के बाजारों में मजबूती
Bhashaगिलीड साइंसिज कंपनी ने यह वक्तव्य जारी किया है कि कोराना वायर बीमारी पर उसकी दवा रेमडेसिवीर के परीक्षण के सकारात्मक आंकड़े प्राप्त हुये हैं। इस रपट से यूरोपीय बाजारों में शेयरों में तेजी दर्ज की गयी और एस एण्ड पी 500 सूचकांक भी 1.9 प्रतिशत चढ गया।
दिल्ली में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर 95 मामले दर्ज, 2600 से अधिक लोग हिरासत में
Bhashaपुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 95 मामले दर्ज किये गये हैं।
केंद्रीय मंत्री की ‘अति आत्मविश्वास’ वाली बात उनकी ‘अज्ञानता’ दिखाती है: विजयन
Bhashaविजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं होता कि एक केंद्रीय मंत्री यह बात कहेंगे। अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो यह उनकी अज्ञानता दर्शाता है।’’
घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए विशेष उपायों के संबंध में परामर्श जल्दी ही : पुरी
Bhashaआवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 के कारण बड़े पैमाने पर श्रमिक लौट गए हैं और विभिन्न निर्माण सामग्री की आपूर्ति बाधित हुयी है। इससे निर्माण गतिविधियां प्रभावित हुयी हैं।
उप्र कांग्रेस के नेता की रिहाई के लिए उनके बच्चों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया
Bhashaप्रदेश कांग्रेस के नेता सचिन चौधरी ने कथित तौर पर बिना अनुमति के संवाददाता सम्मेलन किया था।
पाक में कोविड-19 के मामले 15,000 के पार, अब तक 327 लोगों की मौत
Bhashaइस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से टेलीफोन पर बात की और देश में कोविड-19 महामारी से जुड़े ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की। खान के कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सरकार ने प्रवासी मजदूरों को जाने की इजाजत दी, देश में संक्रमित लोगों की संख्या 32,000 के करीब
Bhashaशाम के अपडेट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 1,008 हो गयी । मंगलवार शाम से 1800 से ज्यादा मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 31,787 हो गयी । संक्रमण से करीब 7800 लोग ठीक हो चुके हैं ।
नेपाल में करोना संक्रमित लोगों की संख्या 57 हुयी
Bhashaस्वास्थ्य एवं जनसंख्या विभाग के प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने आयोजित तबलीगी जमात के जलसे शामिल होकर लौटने वाले तीन लोगों को पृथक—वास में रखा गया था जिन्हें अब बीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज के लिये लाया गया है ।
ब्रिटेन में भारतीयों समेत विदेशी स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा नि:शुल्क वीजा विस्तार
Bhashaदाइयों, रेडियोग्राफरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और फार्मासिस्ट समेत जिन स्वास्थ्यसेवा कर्मियों के वीजा की अवधि एक अक्टूबर से समाप्त हो रही है, उनकी वीजा अवधि एक साल स्वत: बढ़ जाएगी।
नेस वाडिया, चार कंपनियों ने सेबी के साथ मामलों को निपटाया
Bhashaनेस वाडिया ने अपनी गिरफ्तारी और एक जापानी अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी थी। सेबी ने इस मामले में खुलासा नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की थी।
कोटा में फंसे ओडिशा के छात्रों ने राज्य सरकार से वापस बुलाने की अपील की
Bhashaरायगढ़ा के जिलाधिकारी प्रमोद बेहेरा ने बताया कि छह छात्रों के माता पिता ने यह मामला हमारे नोटिस में लाया है कि जिले के 13 छात्र कोटा में फंसे हुये हैं ।
महाराष्ट्र में 597 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंची
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 32 और लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई है। इस प्रकार राज्य में अब तक 432 लोग कोविड-19 की वजह से जान गंवा चुके हैं।
गर्मी से वायरस का प्रकोप हो सकता है कम, लेकिन बचने का मूलमंत्र सामाजिक दूरी: शोध
Bhashaसरकार संचालित अनुसंधान संस्थान ने हाल ही में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, श्रीनगर और न्यूयॉर्क के कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों का उपयोग करके इसके फैलने तथा पर्यावरण संबंधी कारकों के बीच जुड़ी किसी तरह की कड़ी का पता लगाने के लिए अध्ययन किया।
कोरोना वायरस का प्रकोप: महाराष्ट्र में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 9915 हुई
Manoj Pandeyकोरोना वायरस के कारण पूरा देश प्रभावित है. इस वक्त देश में कोरोना वायरस के कारण 31,787 लोग संक्रमित हैं. वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अबतक 1,008 लोगों की जान ले ली है. लेकिन अगर राज्यों में नजर डालें तो महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस के कारण 24 घंटे में 32 लोगों की मौत के साथ 597 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक इसी के साथ कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 9915 हो गई है. वहीं अगर मुंबई (Mumbai) पर नजर डालें तो 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है और मरीजों की संख्या अकेले मुंबई में 9532 हो गई है. एक दिन में अकेले मुंबई में 475 नए केस सामने आए हैं.
कोविड-19 : तमिलनाडु में दो लोगों की मौत, 100 से अधिक लोगों में कोविड-19 की पुष्टि
Bhashaस्वास्थ्य विभाग ने आज कहा कि राज्य में वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 27 हो गई है।
जयशंकर ने लेबनान, कोलंबिया, जमैका तथा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की
Bhashaलेबनान के विदेश मंत्री नासिस हिती के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने दोनों देशों के बीच कृषि सहित आर्थिक सहयोग से जुड़े विविध आयामों पर चर्चा की ।
निर्यातकों को दिये जा सकते हैं प्रोत्साहन, लेकिन इनका तार्किक होना आवश्यक: गोयल
Bhashaवह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिधान, चमड़ा, रत्न और आभूषण, दवा और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे।