कोटा में फंसे ओडिशा के छात्रों ने राज्य सरकार से वापस बुलाने की अपील की

रायगढ़ा के जिलाधिकारी प्रमोद बेहेरा ने बताया कि छह छात्रों के माता पिता ने यह मामला हमारे नोटिस में लाया है कि जिले के 13 छात्र कोटा में फंसे हुये हैं ।

जमात

भुवनेश्वर, 29 अप्रैल राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन के दौरान फंसे ओड़िशा के छात्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है ।

रायगढ़ा के जिलाधिकारी प्रमोद बेहेरा ने बताया कि छह छात्रों के माता पिता ने यह मामला हमारे नोटिस में लाया है कि जिले के 13 छात्र कोटा में फंसे हुये हैं ।

जिलाधिकारी ने बताया, ‘'हम इस संबंध में ओड़िशा सरकार से अनुमति लेंगे क्योंकि अंतरराज्यीय आवागमन पर प्रतिबंध है । इस संबंध में हम उचित कदम उठायेंगे ।'’

इस बारे में पूछे जाने पर दूसरे राज्यों में फंसे ओडिया लोगों के संबंध में विभिन्न प्रदेशों के साथ समन्वय के लिए प्रभारी एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने संकेत दिया कि इस संबंध में जल्द ही फैसला किया जाएगा।

इस बीच विधानसभा में कांग्रेस के नेता नरसिंह मिश्र ने भी मुख्यमंत्री से इस संबंध में तुरंत कदम उठाते हुये छात्रों को कोटा से वापस बुलाने की मांग की है ।

इससे पहले कोटा में फंसे राउरकेला, पुरी और सोनीपुर के छात्रों ने भी राज्य सरकार से इसी तरह की अपील की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी