दिल्ली में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर 95 मामले दर्ज, 2600 से अधिक लोग हिरासत में

पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 95 मामले दर्ज किये गये हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली में 95 मामले दर्ज किये गये और 2,649 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 95 मामले दर्ज किये गये हैं।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत कुल 2,649 लोगों को हिरासत में लिया गया और धारा 66 के तहत 138 वाहनों को जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन में आवाजाही के लिए 423 पास जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि मास्क लगाये बिना घरों से निकलने के लिए 42 मामले दर्ज किये गये।

पिछले महीने 24 मार्च को लॉकडाउन लागू होने से अब तक लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1,28,257 लोगों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट