मुख्य समाचार
लॉकडाउन: तेलंगाना में निजी स्कूलों के शिक्षक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी के शिकार
Bhashaतेलंगाना प्राइवेट टीचर्स फोरम के अध्यक्ष शेख शब्बीर अली ने दावा किया कि राज्य में लगभग 11,700 सरकारी-मान्यता प्राप्त निजी स्कूल हैं, जिनमें लगभग 1.50 लाख शिक्षक कार्यरत हैं और उन्हें 15 मार्च से वेतन नहीं मिला है। कोई विकल्प नहीं मिलने पर कुछ निजी स्कूलों के शिक्षक अब गांवों में खेती करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
मणिपुर ने गृह मंत्रालय से राज्य में स्थित एनएससीएन-आईएम के ‘अनधिकृत’ शिविरों को हटाने के लिए कहा
Bhashaमुख्य सचिव जे सुरेश बाबू ने गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में इस मुद्दे पर जोर दिया है। इसमें कहा गया है, ‘‘बड़ी संख्या में नागरिक संगठनों को इन शिविरों में खुलेआम आमंत्रित किया गया।’’
लॉकडाउन: दो व्यक्तियों को सड़क पर लोटने की सजा देने वाला पुलिसकर्मी निलंबित
Bhashaहापुड़ कोतवाली क्षेत्र के चामड़ी फाटक इलाके में हुई कथित घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किये गये जिसके बाद पुलिस की बर्बरता की कड़ी आलोचना की जा रही है।
यूएस ओपन क्वालीफायर्स रद्द होने से निराश हैं भारतीय गोल्फर जीव और कपूर
Bhashaअधिकतर गोल्फरों के अनुसार यूएस ओपन जीतना सबसे मुश्किल रहा है लेकिन हर गोल्फर इसका हिस्सा बनने का सपना देखता है।
बोनी कपूर का घरेलू सहायक कोविड-19 से संक्रमित
Bhashaएक बयान में निर्माता ने बताया कि अंधेरी स्थित उनके घर में काम करने वाले 23 वर्षीय चरण साहू ने शनिवार शाम को बताया कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया।
हावड़ा में श्मशान का एक कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित
Bhashaउन्होंने कहा कि शिवपुर घाट कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिये बनाए गए केन्द्रों में से एक है।
पत्रकारिता की आजादी बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का मूल आधार है: न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की दो याचिकाओं पर सुनाये गये फैसले में मीडिया की आजादी के बारे में यह सख्त टिप्पणियां कीं।
लॉकडाउन : दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल निभा रहे है शिक्षक की भूमिका
Bhashaपुलिस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान स्कूलों के बंद होने के कारण हेड कांस्टेबल तारा चंद और कांस्टेबल नीलम 10 अप्रैल से प्रतिदिन एक घंटे इन बच्चों की कक्षाएं ले रहे हैं ताकि इन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो।
रूस, ब्राजील और भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ दुनिया की चिंता बढ़ी
Bhashaअमेरिकी ऑटोकर्मी, फ्रांसीसी शिक्षक और थाईलैंड के मॉल में काम करने वाले उन सैकड़ों-हजारों कर्मचारियों में शामिल हैं जो नए सुरक्षा एहतियातों के साथ काम पर लौटे हैं।
भारतीय तटों की ओर बढ़ने के साथ कमजोर हुआ ‘अम्फान’, लाखों लोग सुरक्षित स्थान पर भेजे गए
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि तूफान के चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जोखिम वाले इलाकों से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दोनों राज्य हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि चक्रवात के चलते तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं और ओडिशा के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है।
रस्किन बॉन्ड 86 साल के हुए, जन्मदिन के मौके पर ‘स्पीकिंग टाइगर’ ने उनकी नई किताब जारी की
Bhasha‘‘हॉप ऑन: माई एडवेंचर्स ऑन बोट्स, ट्रेन्स एंड प्लेन्स’’ में बॉन्ड ने अपने बचपन की कुछ यादगार यात्रा रोमांचों का वर्णन किया है।
ट्रक से सुगंधित तंबाकू उत्पाद जब्त, दो पकड़े गए
Bhashaएक अधिकारी ने बताया कि जब्त पैकेटों को चावल की बोरियों में छुपाया गया था।
नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 402 हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक झापा में नौ, कपिलवस्तु में चार, काठमांडू में तीन और सरलाही जिले में दो नये मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मोरांग, सुनसरी, भक्तपुर, मकावनपुर, रामेछाप, ललितपुर, सिंधुली, लामजंगु और नवलपारसी में कोविड-19 का एक-एक मरीज मिला है।
ओयो ने कोविड-19 के असर को कम करने के उपाए किए, बेहतरीन सेवाओं की पेशकश की
Bhashaओयो ने एक बयान में कहा कि इन कदमों में ग्राहक, परिसंपत्ति साझेदार और कर्मचारी केंद्रित पहल शामिल हैं।
20 मई : टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें
Bhashaदेश दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
आईएफएससी बैंक यूनिट अपने सभी ओटीसी सौदों की एक जून से सीसीआईएल को देंगे जानकारी
Bhashaरिजर्व बैंक की एक अधिसूचना के मुताबिक ओटीसी में बैंकों के बीच अथवा ग्राहकों के साथ होने वाली विदेशी मुद्रा, ब्याज दर और रिण डेरिवेटिव सौदों कीपूरी जानकारी सीसीआईएल के व्यापार रिपोर्टिंग प्लेटफार्म पर दी जायेगी।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के लिए भारत के नये निवास नियमों की आलोचना की
Bhashaआवास नियमों के तहत जो लोग भी जम्मू-कश्मीर में 15 वर्षों से रह रहे हैं या सात वर्षों तक वहां पढ़ाई की है और केंद्र शासित प्रदेश के किसी शैक्षणिक संस्थान से दसवीं या 12वीं की परीक्षाएं दी हैं, वे सभी लोग निवासी होने के योग्य हैं।
महाराष्ट्र को रेड जोन और गैर रेड जोन में विभाजित किया गया
Bhashaसरकार द्वारा मंगलवार को जारी ये नए दिशा-निर्देश 22 मई से लागू होंगे। लॉकडाउन के पिछले चरणों के दौरान राज्य को (देश के अन्य भागों की तरह) रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में विभाजित किया गया था।
देश में जनवरी-मार्च के दौरान 1,043 मेगावाट सौर, पवन ऊर्जा क्षमता का इजाफा
Bhashaस्वच्छ ऊर्जा के बारे में परामर्श देने वाली ब्रिज टू इंडिया के अनुसार देश में इसी तिमाही में 328 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी गयी जो पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही के 944 मेगावाट के मुकाबले 65 प्रतिशत कम है।
छिंदवाड़ा में कमलनाथ एवं उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के लापता होने के पोस्टर लगे
Bhashaछिंदवाड़ा शहर के विभिन्न स्थानों पर इन दोनों नेताओं की फोटो लगे पोस्टरों में लिखा है, ''गुमशुदा की तलाश। छिन्दवाड़ा के विधायक एवं सांसद को इस संकट काल में छिन्दवाड़ा की जनता ढूंढ रही है। जो इन्हें छिंदवाड़ा लेकर लाएगा, उसे 21,000 रुपये का नगद इनाम दिया जायेगा।''