छिंदवाड़ा में कमलनाथ एवं उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के लापता होने के पोस्टर लगे

छिंदवाड़ा शहर के विभिन्न स्थानों पर इन दोनों नेताओं की फोटो लगे पोस्टरों में लिखा है, ''गुमशुदा की तलाश। छिन्दवाड़ा के विधायक एवं सांसद को इस संकट काल में छिन्दवाड़ा की जनता ढूंढ रही है। जो इन्हें छिंदवाड़ा लेकर लाएगा, उसे 21,000 रुपये का नगद इनाम दिया जायेगा।''

जमात

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि उनके बेटे नकुलनाथ वर्ष 2019 से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

छिंदवाड़ा शहर के विभिन्न स्थानों पर इन दोनों नेताओं की फोटो लगे पोस्टरों में लिखा है, ''गुमशुदा की तलाश। छिन्दवाड़ा के विधायक एवं सांसद को इस संकट काल में छिन्दवाड़ा की जनता ढूंढ रही है। जो इन्हें छिंदवाड़ा लेकर लाएगा, उसे 21,000 रुपये का नगद इनाम दिया जायेगा।''

साथ ही इन पोस्टरों में बॉलीवुड फिल्म ‘दुश्मन’ का गाना लिखा है, ''चिट्ठी ना कोई सन्देश, जाने वो कौन सा देश, जहाँ तुम चले गए।''

पोस्टर के सबसे नीचे लिखा है, ''प्रकाशक — समस्त मतदाता छिंदवाड़ा विधानसभा एवं लोकसभा।''

इन पोस्टरों को मंगलवार सुबह देखने के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता छिन्दवाड़ा स्थित कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे और वहां थाना प्रभारी विनोद कुशवाह को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी विनोद कुशवाह ने बताया कि शहर में सांसद और विधायक के पोस्टर लगे हुए हैं जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए ज्ञापन दिया है। मामले को संज्ञान में लेकर विस्तृत जाँच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच, भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी भाजपा नेता पंकज चतुर्वेदी ने 'पीटीआई—' को भोपाल में बताया, ''कमलनाथ एवं नकुलनाथ इन दिनों कोरोना वायरस के खतरे के बारे में ढेर सारा ज्ञान तो दे रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन दोनों नेताओं ने इस महामारी से परेशान लोगों के लिए कुछ काम नहीं किया है। समस्या यह है कि कमलनाथ आजकल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी लड़ाई को लड़ने में व्यस्त हैं। इसलिए उन्हें छिन्दवाड़ा जाने का समय ही नहीं है। वे तभी अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाते हैं, जब चुनाव होते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज