देश में जनवरी-मार्च के दौरान 1,043 मेगावाट सौर, पवन ऊर्जा क्षमता का इजाफा

स्वच्छ ऊर्जा के बारे में परामर्श देने वाली ब्रिज टू इंडिया के अनुसार देश में इसी तिमाही में 328 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी गयी जो पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही के 944 मेगावाट के मुकाबले 65 प्रतिशत कम है।

नयी दिल्ली, 19 मई देश में इस साल जनवरी-मार्च में ग्रिड से जुड़ी करीब 715 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता सृजित हुई है। यह पिछले साल की इसी तिमाही के 2,163 मेगावाट के मुकाबले 67 प्रतिशत कम है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

स्वच्छ ऊर्जा के बारे में परामर्श देने वाली ब्रिज टू इंडिया के अनुसार देश में इसी तिमाही में 328 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी गयी जो पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही के 944 मेगावाट के मुकाबले 65 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘भारत ने मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में ग्रिड से जुड़ी 715 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता और 328 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता सृजित की है...।’’

रिपोर्ट के अनुसार दूसरी और तीसरी तिमाही में प्रगति पर कोरोना वायरस संकट का असर होगा।

हालांकि परियोजना निर्माण गतिविधियों को 20 अप्रैल से शुरू करने की अनुमति दे दी गयी, पर चीजों को पटरी पर लाने और फंसे माल के समाधान में 2-3 महीने का समय लग सकता है।

ब्रिज टू इंडिया ने यह भी कहा कि मांग में नरमी और वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण संभव है कि वितरण कंपनियां दीर्घकालीन पीपीए (बिजली खरीद समझौता) करने और खरीद को को तैयार नहीं हो। सरकार को भी हाल में संपन्न नीलामी के लिये खरीदार तलाशने को लेकर संघर्ष करना पड़ सकता है।

कुल 37,000 मेगावाट की सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाएं नीलामी के लिये प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 3,000 मेगावाट क्षमता की दूसरी परियोजनाएं हैं जो विनिर्माण से संबद्ध निविदा से जुड़ी हैं। शेष 34,000 मेगावाट को अगले दो साल में पूरा किया जाना है।

रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न परिचालनगत और वित्तीय चुनातियों को देखते हुए इस अवधि में केवल 24,000 मेगावाट क्षमता वृद्धि की संभावना है। नरमी के पीछे कई कारण हैं जिसमें बिजली मांग परिदृश्य कमजोर होना, बिजली खरीद को लेकर चिंता, जमीन और पारेषण सुविधा, कर्ज और रुपये की विनिमय दर में गिरावट शामिल हैं। इन चुनौतियों को देखते हुए संशोधित रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज