ओयो ने कोविड-19 के असर को कम करने के उपाए किए, बेहतरीन सेवाओं की पेशकश की

ओयो ने एक बयान में कहा कि इन कदमों में ग्राहक, परिसंपत्ति साझेदार और कर्मचारी केंद्रित पहल शामिल हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड-19 के असर को कम करने के लिए कई उपाय कर रहा है, और आतिथ्य सत्कार में सेवाओं के नए मानक स्थापित करने के लिए नवाचार पर जोर दे रहा है।

ओयो ने एक बयान में कहा कि इन कदमों में ग्राहक, परिसंपत्ति साझेदार और कर्मचारी केंद्रित पहल शामिल हैं।

इसमें कहा गया कि पहले चरण में ओयो की योजना ऐसे सेनेटाइज आवास उपलब्ध कराने की है, जहां ग्राहकों को कम से कम स्पर्श करना होगा और बुकिंग प्लेटफार्म पर ‘सेनेटाइज आवास’ का टैग लगा होगा।

ओयो ने कहा कि कंपनी की योजना अगले 10 दिनों में 1,000 होटलों में इन उपायों को लागू करने की है और लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद देश के सभी 18,000 होटलों में इन्हें लागू किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि कंपनी इस बात को समझती है कि लॉकडाउन के बाद ग्राहकों की जरूरत में भारी बदलाव होगा। इसलिए इन दशाओं में कामकाज करने के लिए ओयो ने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के उपाय किए हैं।

ओयो इंडिया और दक्षिण एशिया के सीईओ रोहित कपूर ने कहा कि पूरे आतिथ्य क्षेत्र में ग्राहकों के व्यवहार में बदलाव आया है और सुरक्षा मानक और कम से कम स्पर्श जल्द से जल्द सामान्य नियम बन जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज