मुख्य समाचार

कोलकाता में अम्फान तूफान ने मचाई तबाही, बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट करके मांगी दुआ

Aarti Shejvalkar

कोलकाता में अम्फान तूफान ने चारों ओर तबाही मचा रखी है. कोलकाता में आंधी और तूफान की वजह से जनजीवन धोके में आ चूका है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी ने अम्फान तूफान शांत होने के लिए भगवान से दुआ मांग रहे है. बॉलीवुड स्टार्स ने ट्विटर के माध्यम से अपनी सवेंदनाए जताई.

चक्रवात तूफान ‘अम्फान’ से बांग्लादेश में तबाही, सात लोगों की मौत

Bhasha

करीब दो दशकों में क्षेत्र में अब तक के सबसे विनाशकारी चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने बुधवार शाम को बांग्लादेश में दस्तक दी। यह चक्रवात ‘सिद्र’ के बाद से सबसे शक्तिशाली तूफान है। 2007 में ‘सिद्र’ चक्रवात से करीब 3,500 लोगों की मौत हुई थी।

असम में कोविड-19 के तीन नये मामले

Bhasha

ये मामले बुधवार रात बारपेटा मेडिकल कॉलेज में सामने आए।

गौतमबुद्ध नगर के शैक्षणिक संस्थानों में शुरू होंगी ऑनलाइन क्लासें, गाइडलाइंस जारी

IANS

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थान में ऑनलाइन क्लासों के माध्यम से पढ़ाई शुरू करवाने को लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है. इसमें आगे कहा गया जिले के दायरे में निवास करने वाले शिक्षण संस्थान के कर्मचारियों को अपने घर से संस्थान तक किसी पास की आवश्यकता नहीं होगी. लेकिन शिक्षण संस्थान में रोजाना 33 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी उपस्थित नही होंगे.

घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू होंगी: AAI ने जारी की SOP-आरोग्य सेतु ऐप 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए जरूरी नहीं  

Bhasha

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन पुन: शुरु करने के लिए बुधवार को हवाईअड्डा संचालकों के लिहाज से मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जिसमें कहा गया है कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य नहीं है. एएआई की ओर से जारी एसओपी की प्रति पीटीआई को प्राप्त हुई है. एसओपी में कहा गया है, ‘‘यात्रियों को हवाईअड्डा टर्मिनल इमारत में प्रवेश से पहले एक निश्चित स्थान पर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्क्रीनिंग क्षेत्र से अनिवार्य रूप से गुजरना होगा.’’

सुष्मिता सेन 26 साल पहले आज के दिन ही बनी थी मिस यूनिवर्स, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने रोमांटिक अंदाज में किया विश

Team Latestly

26 साल पहले 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का सिर गर्व से उंचा कर दिया था. वो ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थी. ऐसे में सुष्मिता सेन की उस पुरानी फोटो को शेयर करते हुए उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में उन्हें विश किया है.

कोविड-19 का प्रकोप खत्म के बाद भारत को बाजार के अनुकूल नजरिया अपनाना होगा: अमेरिकी राजनयिक

Bhasha

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विदेश विभाग की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने कहा कि अमेरिका व्यापार समझौता चाहता है, लेकिन भारत ऐसा नहीं कर पाया।

इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2,774, अब तक 107 मरीजों की हुई मौत

Bhasha

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 59 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,715 से बढ़कर 2,774 पर पहुंच गयी है. कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है. जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई थी.

कोरोना वायरस: राजस्थान में तीन और लोगों की मौत, 83 नये मामले आए सामने

Bhasha

इस बीच, राज्य में संक्रमण के 83 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,098 हो गयी है।

लॉकडाउन 4.0: दिल्ली के गाजीपुर-कालिंदी कुंज में लगा भारी ट्रैफिक जाम, देखें तस्वीरें

Team Latestly

देश में कोरोना महामारी ने अपना प्रकोप मचाया हुआ है. कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन को केंद्र की मोदी सरकार ने बढ़ाया हुआ है. हालांकि इस लॉकडाउन को कई तरह की छूट सरकार ने दी है. जिससे आर्थिक मोर्चे पर हो रहे नुकसान में कमी आए. इसके साथ ही राज्य सरकारों को भी केंद्र ने अधिकार दिए हैं अपने हिसाब से हालात को देखकर वे फैसला ले सकते हैं.इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली में कई जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है.

COVID-19: मुंबई में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए CIFS के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Bhasha

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए बुधवार रात दक्षिण मुंबई के एक क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. मुंबई पुलिस के 700 से अधिक कर्मियों को अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. उनमें से, 10 की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है. कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Bhasha

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि सभी पांचों मामले सोलन जिले से सामने आए जिसे एक हफ्ते पहले कोरोना वायरस मुक्त घोषित किया गया था।

चीन में कोरोना वायरस के 33 नये मामले सामने आए; ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले

Bhasha

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, देश में लक्षण वाले दो मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मामला बाहर से आया हुआ है, जिसकी पुष्टि गुरुवार को ग्वांगदोंग प्रांत में हुई और एक मामला बुधवार को शंघाई में सामने आया, जो संक्रमण के स्थानीय प्रसार का मामला है।

Bihar Board 10th Result 2020: 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी हो सकते हैं रिजल्ट

Laxmi Pandey

देश में बढ़ती कोरोना महामारी के कारण केंद्रीय सरकार ने फिर एक बार देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ा दिया है. इस बंदी के कारण छात्रों की परीक्षा और उनके रिजल्ट्स को लेकर कई तरह की रुकावटें आ रही हैं. हालहिं में सीबीएससी के 10वीं और 12वीं बोर्ड का टाइम टेबल जारी किया गया. बता दें कि छात्र बीएसईबी की वेबसाइट पर मैट्रिक रिजल्ट से जुड़ी अपडेट को लगातार सर्च कर रहे हैं.

अमेरिका चाहता है, भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए देश में आए : वेल्स

Bhasha

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की निवर्तमान प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक से कहा कि हालांकि महामारी के कारण अभी वीजा प्रक्रिया चालू नहीं है।

‘‘आपत्तिजनक’’ ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता पंकज पूनिया गिरफ्तार

Bhasha

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव पूनिया को मधुबन पुलिस थाने में करनाल के एक निवासी की लिखित शिकायत के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

New Zealand की पीएम Jacinda Ardern ने दिया चार दिवसीय कार्य सप्ताह का सुझाव, ताकि कोविड-19 महामारी के बाद पर्यटन उद्योग पटरी पर लौट सके

Anita Ram

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने नियोक्ताओं को चार दिवसीय कार्य सप्ताह यानी फोर डे वर्क वीक पर विचार करने का सुझाव दिया है. एक अनौपचारिक फेसबुक लाइव सत्र में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अर्डर्न ने कहा कि छोटे कार्य सप्ताह में अधिक छुट्टियां शामिल होंगी, जिससे घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि कोरोना महामारी के कारण देश की सीमा बंद है.

सेंसेक्स 150 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी ने पार किया 9,100 का स्तर

Bhasha

सेंसेक्स 30,989.03 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 157.82 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 30,976.43 पर कारोबार कर रहा था।

नॉर्वे में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की वापसी, जैकब इंगेब्राइटसन ने अपने भाई को पछाड़कर खिताब जीता

Bhasha

जैकब और हेनरिक के पिता और कोच गर्ट इंगेब्राइटसन ने नॉर्वे के प्रसारणकर्ता एनआरके से कहा, ‘‘लड़कों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज यह रही कि उन्हें सत्र की शुरुआत में अच्छा अनुभव मिला।’’

Anti Terrorism Day 2020: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बोले-आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को अलग-थलग करें

Bhasha

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने और उसे बढ़ावा देने वाले देशों को अलग-थलग करने के लिए सभी देशों को एकजुट होना चाहिए. आतंकवाद रोधी दिवस पर अपने संदेश में नायडू ने ‘‘आतंकवाद के दंश से मातृभूमि की रक्षा’’ करते हुए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों और बेटियों को श्रद्धांजलि दी.

Categories