मुख्य समाचार

Mumbai Weather Tomorrow: मुंबई में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना, 30°C तक रह सकता है तापमान

Nizamuddin Shaikh

मुंबई का मौसम पूर्वानुमान बुधवार, 12 अगस्त 2026 के लिए: शहर में पूरे दिन हल्की बौछारों के साथ 29°C तक अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना 100% है, जिससे दिन आर्द्र रहेगा

ठाणे में MHADA घर खरीदारों को बड़ी राहत, डिप्टी सीएम शिंदे ने चितलसर-मानपाडा प्रोजेक्ट के फ्लैटों की कीमत घटाने के दिए निर्देश

Nizamuddin Shaikh

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के चितळसर-मानपाडा म्हाडा गृहप्रकल्प में फ्लैटों की कीमतों में कटौती के निर्देश दिए हैं. अब फ्लैटों के दाम 2020-21 के रेडी रेकनर दरों के आधार पर तय होंगे, जिससे कीमतें 51-52 लाख से घटकर 44-46 लाख रुपये हो जाएंगी.

FSSAI Rules for School Canteens: स्कूलों में बिकने वाले खाने में फैट, शुगर और नमक की सीमा तय; एफएसएसएआई ने जारी किया नया ड्राफ्ट

Anita Ram

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने स्कूल परिसरों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में एडेड फैट, शुगर और सोडियम की अधिकतम सीमा निर्धारित करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया है. जानिए ठोस और तरल खाद्य पदार्थों के लिए तय मानक.

Gatari Amavasya 2026 Wishes in Marathi: गटारी अमावस्या के इन शानदार Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें अपनों को बधाई

Anita Ram

महाराष्ट्र का पारंपरिक लोक पर्व 'गटारी अमावस्या' इस वर्ष 12 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है. श्रावण मास के उपवास और धार्मिक संयम शुरू होने से ठीक पहले यह दिन खान-पान, उत्सव और सामुदायिक मेलजोल के रूप में मनाया जाता है.गटारी अमावस्या के अवसर पर लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक-दूसरे को मराठी भाषा में बधाई संदेश भेजते हैं.

रायगढ़ के करजत में खस्ताहाल सड़कों को लेकर छात्राओं का अनोखा प्रदर्शन, छाते को बनाया माइक और गड्ढों पर की रिपोर्टिंग; देखें VIDEO

Nizamuddin Shaikh

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के करजत में 10वीं कक्षा की तीन छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है. छात्राओं ने छाते को माइक बनाकर टूटी सड़कों और गड्ढों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग के अंदाज में आवाज उठाई.

MSRTC Bus Theft: जलगांव के जामनेर डिपो से नई एसटी बस चोरी; टायर पंचर होने पर चोर रास्ते में छोड़कर फरार

Team Latestly

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनेर एसटी डिपो से एक अज्ञात व्यक्ति नई बस चुराकर फरार हो गया. हालांकि, कुछ ही दूरी पर बस का अगला टायर पंचर हो जाने के कारण आरोपी बस को लावारिस छोड़कर भाग निकला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Kerala Lottery Result Today: केरल Sthree Sakthi SS-532 लॉटरी रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे होगा जारी, यहां देखें विनर लिस्ट LIVE

Nizamuddin Shaikh

केरल राज्य लॉटरी विभाग 11 अगस्त 2026 को Sthree-Sakthi SS-532 का ड्रा दोपहर 3 बजे आयोजित कर रहा है. प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर लकी विनर्स की सूची, पुरस्कार राशि और अन्य विवरण देख सकते हैं.

Ganesh Chaturthi 2026: कोंकण रेलवे चलाएगा 254 स्पेशल ट्रेनें; 11 सितंबर से शुरू होगी सेवा, जानें रूट और बुकिंग की जानकारी

Team Latestly

गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कोंकण रेलवे ने 11 सितंबर 2026 से 254 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. जानें मुंबई, पुणे, गोवा और गुजरात से जुड़ने वाले प्रमुख रूट व बुकिंग विवरण.

Kalyan Stray Dog Attack: कल्याण स्टेशन के पास आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 150 लोगों को काटा

Nizamuddin Shaikh

कल्याण रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों के हमले में 150 से अधिक लोग घायल हो गए. रुक्मिणीबाई अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं. घटना के बाद कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने नसबंदी और टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है.

Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले आ सकती है 39वीं किस्त; मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को मिलेंगे 1,500 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

Anita Ram

मध्य प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप 'मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' की 39वीं किस्त अगस्त 2026 में जारी होने वाली है. कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य सरकार त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रक्षाबंधन से पहले लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकती है.

Fact Check: क्या एक अमीर शख्स ने प्लास्टिक सर्जरी करवाकर खुद को बना लिया कुत्ता? जानें वायरल वीडियो का सच

Anita Ram

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुत्ते के प्रति दीवानगी के कारण एक करोड़पति ने प्लास्टिक सर्जरी करवाकर खुद को कुत्ता बना लिया. फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह से फर्जी और वीडियो एआई-जनरेटेड पाया गया है.

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के खास मेहमान होंगे 5,000 'स्पेशल गेस्ट्स'; युवा शक्ति और जमीन से जुड़े नायकों को सम्मान

Anita Ram

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से 5,000 'विशेष अतिथि' समारोह के साक्षी बनेंगे. इस बार केंद्र सरकार ने 'युवा शक्ति' और देश के विकास में योगदान देने वाले जमीनी नायकों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया है.

Nagaland Dear Lottery Sambad Result: नागालैंड डियर शाइन ट्यूसडे लॉटरी का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे होगा घोषित, यहां चेक करें लकी ड्रॉ की विनर लिस्ट

Nizamuddin Shaikh

नागालैंड स्टेट लॉटरी विभाग आज, 11 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे 'डियर शाइन ट्यूसडे' (Dear Shine Tuesday) वीकली लॉटरी के नतीजों की घोषणा करने जा रहा है. इस लोकप्रिय लॉटरी में भाग लेने वाले लोग आज दोपहर ऑफिशियल ड्रॉ के बाद विजेताओं की सूची देख सकेंगे.

Bareilly Gym Viral Video: गाड़ी में तोड़फोड़ के विवाद में ट्रांसजेंडर से मारपीट; हीलियोस जिम संचालक अश्वनी शर्मा गिरफ्तार

Anita Ram

उत्तर प्रदेश के बरेली के रामपुर गार्डन इलाके में हीलियोस जिम के बाहर गाड़ी में तोड़फोड़ के विवाद को लेकर एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जिम संचालक अश्वनी शर्मा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है.

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें ताजा अपडेट और स्टेटस चेक करने का तरीका

Nizamuddin Shaikh

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 23वीं किस्त के रूप में 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है. अब अगली 24वीं किस्त को लेकर ई-केवाईसी और स्टेटस जांचने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ देखें.

Ganesh Chaturthi 2026: मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर, जानें कब है त्योहार, खासियत और धार्मिक महत्व

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में गणेशोत्सव 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं. जानें इस वर्ष गणेश चतुर्थी की सही तिथि, लालबागचा राजा समेत प्रमुख मंडलों की स्थिति, इस त्योहार की खासियत, धार्मिक महत्व और बीएमसी की प्रशासनिक व्यवस्था.

Mumbai-Delhi Rain Alert: मुंबई और दिल्ली में बारिश से उड़ानें प्रभावित, SpiceJet और IndiGo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी; चेक डिटेल्स

Nizamuddin Shaikh

मुंबई और दिल्ली में मूसलाधार बारिश के चलते हवाई उड़ानों पर असर पड़ा है. स्पाइसजेट और इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर उड़ान का स्टेटस जांचने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है.

Ladki Bahin Yojana: लाड़की बहन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, 15 अगस्त से पहले जारी होगी जुलाई महीने की किस्त

Nizamuddin Shaikh

महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना' की जुलाई महीने की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानें 1,500 रुपये की किस्त बैंक खाते में कब जमा होगी और बैलेंस व स्टेटस जांचने का आसान तरीका क्या है.

Pune AC Trains News: पुणे की एसी ट्रेनों से 5 साल में 2 लाख से ज्यादा चादर-तौलिया गायब, रेलवे को ₹2.81 करोड़ का नुकसान

Nizamuddin Shaikh

पुणे रेलवे मंडल से शुरू होने वाली वातानुकूलित (AC) ट्रेनों में पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान 2.06 लाख से अधिक बेडरोल का सामान गायब हो गया है. हालांकि, रेलवे ने ठेकेदारों से 2.81 करोड़ रुपये की पूरी राशि वसूल कर ली है.

VIDEO: महाराष्ट्र में अजीबोगरीब मामला, जलगांव के जामनेर डिपो से ST की बस चोरी, टायर पंचर होने पर चोर रास्ते में लावारिस छोड़कर भागा

Nizamuddin Shaikh

जलगंव के जामनेर एसटी डिपो से सोमवार तड़के एक नई MSRTC बस चोरी हो गई. आरोपी बस को शाहपुर गांव की ओर ले गया, लेकिन सामने का टायर पंचर होने के कारण बस को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Categories