Ladki Bahin Yojana: लाड़की बहन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, 15 अगस्त से पहले जारी होगी जुलाई महीने की किस्त

महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना' की जुलाई महीने की किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानें 1,500 रुपये की किस्त बैंक खाते में कब जमा होगी और बैलेंस व स्टेटस जांचने का आसान तरीका क्या है.

(File Photo)

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना' के तहत मिलने वाली 1,500 रुपये की मासिक किस्त का इंतजार कर रहीं लाखों लाभार्थी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. प्रशासनिक स्तर पर ई-केवाईसी (e-KYC) और आवेदनों के कड़े सत्यापन अभियान के बाद अब जुलाई महीने की किस्त जारी करने की तैयारी पूरी की जा रही है. सूत्रों और आधिकारिक संकेतों के अनुसार, पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 15 अगस्त तक जुलाई की किस्त सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जा सकती है.

यदि किसी वजह से 15 अगस्त तक भुगतान प्रक्रिया में देरी होती है, तो रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जुलाई और अगस्त दोनों महीनों की कुल 3,000 रुपये की राशि एक साथ जारी किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है.

किन महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 1,500 रुपये?

राज्य सरकार द्वारा ई-केवाईसी और दस्तावेजों की गहन जांच के बाद केवल उन्हीं महिलाओं को इस किस्त का लाभ दिया जाएगा जो योजना की सभी शर्तों को पूरा करती हैं.

लाभार्थियों के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित शर्तें अनिवार्य की गई हैं:

ऑनलाइन पोर्टल पर पेमेंट और एप्लिकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आप यह जानना चाहती हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं और किस्त की राशि जारी हुई है या नहीं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके स्थिति की जांच कर सकती हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं.

  2. होमपेज पर 'Applicant Login' विकल्प पर क्लिक करें.

  3. अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें.

  4. डैशबोर्ड खुलने के बाद 'Application Status' (अर्जाची स्थिती) या 'Payment Status' विकल्प चुनें.

  5. स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति, ई-केवाईसी स्थिति और जुलाई की किस्त के भुगतान का विवरण दिखाई दे जाएगा.

बैंक बैलेंस चेक करने के 3 आसान तरीके

लाभार्थी महिलाएं पोर्टल के अलावा अपने बैंक खाते में पैसा आया है या नहीं, इसे घर बैठे निम्न तरीकों से भी जांच सकती हैं:

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन आवेदकों का ई-केवाईसी अभी भी लंबित है, उन्हें अपनी प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि रुकी हुई किस्तों का भुगतान बिना किसी रुकावट के किया जा सके.

Share Now