बॉलीवुड

फिल्म इंडस्ट्री को सदाबहार गाने देने वाले फेमस म्यूजिक डायरेक्टर खय्याम की हालत हुई नाजुक, ICU में हैं भर्ती

खय्याम को 'कभी-कभी', ‘उमराव जान’,'त्रिशूल', 'नूरी' तथा 'शोला और शबनम' जैसी फिल्मों में शानदार संगीत के लिये जाना जाता है. फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई के एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है.

फिल्म इंडस्ट्री को सदाबहार गाने देने वाले फेमस म्यूजिक डायरेक्टर खय्याम की हालत हुई नाजुक, ICU में हैं भर्ती
खय्याम (Photo Credits: Wikimedia Commons)

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाले दिग्गज संगीतकार मशहूर खय्याम (Khayyam) को फेफड़ों में संक्रमण (Infection in Lungs) के चलते शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार ख्याम जी की हालात गंभीर बनी हुई है.

पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि खय्याम (92) को रविवार को सुजय अस्पताल में भर्ती कराया गया. संगीतकार के पारिवारिक मित्र गजल गायक तलत अजीज (Talat Aziz) ने पीटीआई-भाषा से कहा, "वह फिलहाल आईसीयू में हैं. उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. हमें नहीं पता कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी. हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं." तो वहीं न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक भी उनकी कंडीशन और क्रिटिकल बनी हुई है. यह भी पढ़े:  दिग्गज संगीतकार खय्याम की तबीयत खराब, आईसीयू में भर्ती

खय्याम को 'कभी-कभी' (Kabhi-Kabhi), ‘उमराव जान’ (Umrao Jaan),'त्रिशूल' (Trishul), 'नूरी' (Noorie) तथा 'शोला और शबनम' (Shola Aur Shabnam) जैसी फिल्मों में शानदार संगीत के लिये जाना जाता है. उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और पद्म भूषण (Padma Bhushan) से भी सम्मानित किया जा चुका है.

(Input Bhasha)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).