टीवी

Rashami Desai Turns 34: रश्मि देसाई को जन्मदिन पर मीडिया ने दिया स्पेशल सरप्राइज, सामने आया ये दिलचस्प Video

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम फैंस और फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. रश्मि अक्सर अपने आउटिंग्स के दौरान या यात्रा करते समय मीडिया द्वारा स्पॉट की जाती हैं.

Rashami Desai Turns 34: रश्मि देसाई को जन्मदिन पर मीडिया ने दिया स्पेशल सरप्राइज, सामने आया ये दिलचस्प Video
रशमी देसाई (Photo Credits: Instagram)

Rashami Desai Turns 34: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम फैंस और फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. रश्मि अक्सर अपने आउटिंग्स के दौरान या यात्रा करते समय मीडिया द्वारा स्पॉट की जाती हैं. मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ इस दौरान रश्मि अक्सर बातचीत करती हैं और फोटोज के लिए पोज भी करती हैं. ऐसे में रश्मि के जन्मदिन को और खास बनाने के लिए पापाराजी ने भी स्पेशल सरप्राइज प्लान किया.

रश्मि बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं और ऐसे में उन्हें क्लिक करने के लिए मीडिया फोटोग्राफर्स पहले से ही वहां मौजूद थे. ऐसे में पापाराजी ने पहले से ही रश्मि के लिए एक बर्थडे केक लाया हुआ था और उनके साथ उनका जन्मदिन मनाने की प्लानिंग कर रखी थी.

ये भी पढ़ें: Rashami Desai ने रद्द की शूटिंग तो परेशान हुई टीम, फिर एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा कि लोग भी हुए हैरान (Watch Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रश्मि के आने के बाद मीडिया ने उन्हें रोककर बर्थडे केक कट करने लिए आमंत्रित किया जिसके बाद वो भी सरप्राइज्ड रह गई. रश्मि ने यहां मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत की. केक देखकर रश्मि भी काफी खुश नजर आईं.

उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसपर कमेंट करते हुए रश्मि ने लिखा, "थैंक यू सो मच."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).