पीएम मोदी को ट्वीट करके पायल रोहतगी ने पूछा सवाल– मैं आपकी दिल से सपोर्टर हूं, मेरे साथ ऐसा व्यवहार करना क्या ठीक है?
पायल रोहतगी बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी सपोर्टर है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वो कई बार ट्रोलर के निशाने पर आ जाती है. लेकिन अब पायल के नए ट्वीट से पता चल रहा है कि वो पीएम मोदी से नाराज चल रही है. क्योंकि पीएम उन्हें ट्विटर पर फोलो नहीं करते.
एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) सिल्वर स्क्रीन (Silver Screen) पर भले ही कम नजर आती हो लेकिन ट्विटर (Twitter) अपनी उनकी सक्रियता बराबर दिखाई देती है. दरअसल पायल रोहतगी बीजेपी (BJP) और पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की बड़ी सपोर्टर (Supporter) है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वो कई बार ट्रोलर के निशाने पर आ जाती है. पायल बिंदास होकर पीएम और उनकी नीतियों की तारीफ करती दिखाई देती हैं. लेकिन अब पायल के नए ट्वीट से पता चल रहा है कि वो पीएम मोदी से नाराज (Upset) चल रही है.
दरअसल पायल ने ट्वीट करके पीएम नरेंद्र मोदी से अपनी नाराजगी जाहिर की है. पायल ने लिखा ‘श्री नरेंद्र मोदी जी मैं आपसे कभी नहीं मिली और ना ही आपका ट्विटर हैंडल मुझे फॉलो करता है. जबकि वो आपके बाकी कई सारे सपोर्टर्स को फॉलो करता है. मैं दिल से आपको सपोर्ट करती हूं. मुझे लगता है कि आप देश के निष्पक्ष नेता हैं. क्या मेरे साथ ऐसा करना ठीक बात है?''
I have never met U honourable @PMOIndia Shri @narendramodi ji. Nor does your twitter handle follow me on @TwitterIndia though it follows a lot of yr supporters. I supported U from my heart as I thought U r an Unbaised leader that India needs. Is this kind of treatment 2 me fair?
— PAYAL ROHATGI & Team -BHAKTS of BHAGWAN RAM (@Payal_Rohatgi) July 16, 2019
पायल रोहतगी के इस ट्वीट से साफ पता चलता है कि वो पीएम मोदी से खुद को ना फॉलो किए जाने से खफा है. हालांकि पीएम मोदी की तरफ पायल के इस ट्वीट पर कोई जवाब नहीं आया है. वर्क फ्रंट की बात करे तो पायल काफी समय से फिल्मों से है. वैसे पायल ने प्लान, रक्त, हे बेबी, 36 चाइना टाउन और ढोल जैसी फिल्मों में काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

