लोकसभा चुनाव 2019: वोटों के लिए उर्मिला मातोंडकर का कारनामा, बनीं ऑटो ड्राइवर, देखें फोटोज
लोकसभा चुनाव 2019 के करीब आते ही अब कांग्रेस कैंडिडेट उर्मिला मातोंडकर जमकर पार्टी का प्रचार कर रही हैं
लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर मुंबई (North Mumbai) से कांग्रेस कैंडिडेट उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने यहां पार्टी के प्रचार की बागडोर का काम अपने हाथ में लेते हुए यहां मेहनत करना शुरू भी कर दिया है. उर्मिला ने हाल ही में मुंबई में विविध समूहों से मिलकर उनके बीच अपनी पार्टी का प्रचार किया. सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज देखने को मिली हैं जिसमें उर्मिला जहां पार्टी का प्रचार करती दिखीं वहीं वो ऑटो में बैठकर ऑटो चालक भी बन गईं.
इन तस्वीरों को खुद उर्मिला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच शेयर किया. दो दशक से भी ज्यादा समय तक दर्शकों को अपनी अदाकारी से एंटरटेन करने के बाद अब उर्मिला अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. ऐसे में उर्मिला अब मैदान में जोरों शोरों से उतर गई हैं.
View this post on Instagram
Charkop party members and people..let’s march ahead. Jai Hind 🇮🇳 #AapliMumbaichiMulgi
आपको बता दें कि उत्तर मुंबई लोकसभा सीट (Loksabha seat) पर विजयी होने के लिए उर्मिला को बीजेपी (BJP) कैंडिडेट गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि इस क्षेत्र में जनता के बीच शेट्टी की पकड़ काफी मजबूत बताई जा रही है.
Glimpses of Prachar Rally organized at Malad from Evershine Nagar to Bhujale Talao with Corporator Smt. @JayaSSTiwana ji. Thank you everyone for showing such great support and making this event more graceful. #PhirEkBaarModiSarkaar pic.twitter.com/bRogmLMrv7
— Chowkidar Gopal Shetty (@iGopalShetty) April 1, 2019
एक तरफ जहां उर्मिला ने प्रचार का काम शुरू किया वहीं गोपाल शेट्टी ने भी रैली और जनसभाओं के जरिए चुनाव प्रचार का काम शुरू कर दिया है. ऐसे में अब दोनों ही कैंडिडेट इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

