James Foley Death: 'Fifty Shades' डायरेक्टर जेम्स फोली का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस
हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स फोली का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे और पिछले एक साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे.
James Foley Death: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स फोली का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे और पिछले एक साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे. एक प्रतिनिधि की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फोली का निधन इस सप्ताह की शुरुआत में नींद में ही शांति से हुआ. जेम्स फोली ने अपने करियर में फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और टेलीविजन में शानदार काम किया. उन्होंने 1984 में फिल्म Reckless से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया, जिसमें ऐडन क्विन और डेरिल हन्ना नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने 1986 में पॉप स्टार मैडोना के लिए Papa Don’t Preach, Live To Tell और True Blue जैसे हिट म्यूजिक वीडियोज डायरेक्ट किए.
फोली ने हाल के वर्षों में Fifty Shades Darker (2017) और Fifty Shades Freed (2018) जैसी हिट रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें डकोटा जॉनसन और जेमी डॉर्नन लीड रोल में थे. इसके अलावा उन्होंने लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज House Of Cards के 12 एपिसोड्स भी डायरेक्ट किए. उनके अन्य चर्चित प्रोजेक्ट्स में 2003 की फिल्म Confidence शामिल है, जिसमें एडवर्ड बर्न्स, डस्टिन हॉफमैन और रेचेल वाइज़ जैसे कलाकार थे. उन्होंने Perfect Stranger नाम की साइकोलॉजिकल थ्रिलर भी डायरेक्ट की थी, जिसमें हैली बेरी और ब्रूस विलिस नजर आए थे.
डायरेक्टर जेम्स फोली का निधन:
Director James Foley has passed away today 💔
James worked closely with Madonna on her Virgin Tour concert film, music videos for Live To Tell, Papa Don’t Preach and True Blue along with the film Who’s That Girl #JamesFoley pic.twitter.com/AK1cK0swwr
— Matt #MadonnaAustralia (@GregvsMatt) May 8, 2025
जेम्स फोली के परिवार में उनके भाई केविन फोली, बहनें ऐलीन और जो ऐन फोली, और भतीजा क्विन फोली हैं. उनके एक भाई जेरार्ड फोली पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

