बॉलीवुड

फिल्ममेकर, लेखक और अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

81 साल की उम्र में अभिनेता और फिल्म निर्देशक गिरीश कर्नाड ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया

फिल्ममेकर, लेखक और अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
गिरीश कर्नाड (Photo Credits: Twitter)

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी शख्सियतगिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का निधन (death) हो गया है. गिरीश ने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. बॉलीवुड में गिरीश ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया था. वो एक निर्देशक, लेखक और अभिनेता के रूप में काफी सक्रिय थे.

कुछ ही समय पहले वो सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनकी फिल्म 'एक था टाइगर' (Ek Tha Tiger) और इसके दूसरे पार्ट 'टाइगर जिंदा है' में नजर आए थे. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनका बड़ा योगदान रहा है और आज उनके निधन पर भारतीय मनोरंजन जगत और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी ट्विटर पर शेयर की है.

हिंदी के साथ ही उन्होंने कन्नड़ फिल्मों के लिए भी काफी योगदान दिया है. भारत सरकार ने उन्हें उनका काम के लिए पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).