बॉलीवुड

Actor Jagdeep Funeral: पिता जगदीप के निधन के बाद शोक में डूबे नजर आए बेटे जावेद जाफरी, देखें ये Photos

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर जगदीप का बीते बुधवार की शाम को मुंबई में निधन हो गया. 81 साल की उम्र में जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है.

Actor Jagdeep Funeral: पिता जगदीप के निधन के बाद शोक में डूबे नजर आए बेटे जावेद जाफरी, देखें ये Photos
जावेद जाफरी और उनकी पत्नी (Photo Credits: Yogen Shah/ Twitter)

RIP Jagdeep: बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर जगदीप का बीते बुधवार की शाम को मुंबई में निधन (Demise) हो गया. 81 साल की उम्र में जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है. फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सारे कलाकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए पोस्ट किया है. अब उनके बेटे जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं जिसमें वो काफी गमगीन नजर आए,

जानकारी के अनुसार, ये फोटो मुंबई के वर्सोवा (Versova) इलाके की है जहां जावेद अपनी पति के साथ नजर आए. देखा गया कि जावेद एम्बुलेंस के पास खड़े हैं. फेस मास्क लगाए जावेद अपनी पिता को अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटे नजर आ रहे हैं.

इन फोटोज पर डालें एक नजर: 

जावेद जाफरी और उनकी पत्नी (Photo Credits: Yogen Shah)
जावेद जाफरी और उनकी पत्नी (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: RIP Jagdeep: कॉमेडियन जगदीप के निधन पर रणवीर सिंह, रितेश देशमुख समेत बॉलीवुड कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

जावेद जाफरी और उनकी पत्नी (Photo Credits: Yogen Shah)

बताया जा रहा है कि आज सुबह 11 बजे शिया कब्रिस्तान, मझगांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बॉलीवुड के बड़े हास्य कलाकार रह चुके जगदीप को आज अंतिम विदाई दी जाएगी.

जगदीप का असली नाम सैयद अहमद इश्तियाक जाफरी (Syed Ishtiaq Ahmed Jaffrey) था. फिल्म 'शोले' में सूरमा भोपाली का उनका किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ था. फिल्मों में अपनी कॉमेडी और मनोरंजक अंदाज से लोगों को हंसाने वाले जगदीप के निधन के बाद उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).