Lockdown: Ramzaan 2020 के मौके पर सोनू सूद 25,000 प्रवासियों के लिए करेंगे भोजन की व्यवस्था

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद यकींनन कोरोनो वायरस के इस मुश्किल समय में प्यार और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना जानते हैं. अभिनेता ने हाल ही में मुंबई में अपने जुहू होटल को डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए दिया.

सोनू सूद (Photo Credits: IANS)

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood), यकींनन कोरोनो वायरस (Corona Virus) के इस मुश्किल समय में प्यार और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना जानते हैं. अभिनेता ने हाल ही में मुंबई में अपने जुहू होटल को डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए दिया. साथ ही अपने भोजन और राशन ड्राइव के जरिये मुंबई (Mumbai) में रोज 45,000 से अधिक लोगों को खाना खिला रहे हैं.

महामारी के बीच समाज में इस तरह के महत्वपूर्ण योगदान के बाद, सोनू सूद ने अब रमजान के महीने के दौरान भिवंडी क्षेत्र में रहने वाले 25,000 से अधिक प्रवासियों को भोजन किट प्रदान करने का निर्णय लिया है. इस पहल से इन प्रवासियों को मदद मिलेगी जो कि अंडर प्रिविलेज्ड हैं और बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे दूर शहरों से आए हैं.

यह भी पढ़ें: सोनू सूद ने दिखाया बड़ा दिल, कोरोना के खिलाफ लड़ रहे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए जुहू मौजूद होटल के खोले दरवाजे

जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सोनू सूद के प्रयास की सराहना करते हुए, विधायक भिवंडी, रईस शेख कहते हैं कि रमदान के महीने के दौरान उन्हें लोगों को खिलाते हुए देखकर खुशी होती है. वह आगे कहते हैं, "यह वास्तव में उनके द्वारा बहुत प्यारा कदम है. सोनू एक अच्छे इंसान हैं. मैंने पहले ही सुना है कि वह लगभग 45,000 लोगों को खिला रहे हैं, जोकि बहुत ही प्रेरणादायक है.

मुझे खुशी है कि वह भिवंडी के इन प्रवासियों के बारे में सोचकर उनकी मदद के लिए आगे आये हैं. सोनू सूद ने भी विशेष पहल के बारे में बताते हुए कहा, "ये समय बहुत ही कठिन हैं और हम में से प्रत्येक को एक दूसरे के लिए खड़ा होना बहुत महत्वपूर्ण है. इस पहल के माध्यम से, मैं उन सभी की मदद करूंगा जो इस अवधि के दौरान भूखे हैं.

हम विशेष भोजन किट प्रदान करेंगे ताकि वे पूरे दिन उपवास के बाद भूखे न रहें. ” वाकई में सोनू का ये कदम बेहद ही सराहनीय है! इस तरह के पहल के साथ सोनू सूद बहुत से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं ताकि कोई भी भारतीय भूखा ना रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट