Singer KK Death Case: कोलकाता पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मृत्यु का मामला, केके के होंट और सिर पर मिले काले निशान: रिपोर्ट्स
बॉलीवुड सिंगर केके की मौत को लेकर कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.
Singer KK Death Case: बॉलीवुड सिंगर केके की मौत को लेकर कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि केके के सिर और होंठ पर काले निशान पाए गए जिसके चलते पुलिस को इस मामले में संदेह है और उन्होंने आगे की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस शो के आयोजकों और होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है जहां केके अपने कॉन्सर्ट के लिए ठहरे हुए थे.
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर के पार्थिव शरीर को अभी अस्पताल में ही रखा है और उन्हें पोस्ट मार्टम के लिए एसएसकेएम हॉस्पिटल ले जाया जाएगा. बताया जा रहा है कि नजरुल मंच में गुरुदास कॉलेज इवेंट में परफॉर्म करते समय अचानक केके की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें कॉलेज के वाषिक फेस्ट उत्कर्ष 2022 में परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया गया था.
Kolkata Police registers case of unnatural death over singer KK's demise
— Press Trust of India (@PTI_News) June 1, 2022
छाती में दर्द के बाद अस्पताल रवाना होते हुए केके:
View this post on Instagram
कॉन्सर्ट के बाद होटल रूम में पहुंचने पर केके ने छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें फौरन सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि केके ने अपने करियर में हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और मराठी समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

