शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' के 25 साल हुए पूरे, वीडियो शेयर कर फिर से बोला यह मशहूर डायलॉग
शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' के 25 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है
शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' के 25 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह फिल्म 'बाजीगर' का एक डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं कि, "कभी कभी कुछ जीतने के लिए कुछ हारना पड़ता है और हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं." बता दें कि इस फिल्म का यह डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ था. शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी और काजोल ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म का निर्देशन अब्बास-मुस्तान ने किया था.
शाहरुख ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "फिल्म 'बाजीगर' के 25 साल पूरे हो गए हैं. यह फिल्म मेरे करियर को डिफाइन करती है. साथ ही इस फिल्म ने मुझे कई अच्छे दोस्त भी दिए. " इसके अलावा शाहरुख ने फिल्म की पूरी कास्ट को शुक्रिया भी कहा.
25yrs of Baazigar. A film that defines my career & gave me lifelong friends. Thx Utd 7 @rtnjn @theabbasmustan @KajolAtUN @TheShilpaShetty Thomas Johnnybhai Annu Rakhiji Sid Dilip Sarojji Rekha AkbarB & everyone on the film. pic.twitter.com/5zlmNUXPLL
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 12, 2018
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को जल्द ही फिल्म 'जीरो' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. आनंद एल राय ने इस फिल्म का निर्दशन किया है. हाल ही में शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया था. ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. बता दें कि फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2018 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

