सारा अली खान की चमकी किस्मत, इस फिल्म में ले सकती हैं कैटरीना कैफ की जगह
रेमो डिसूजा ( Remo D'Souza) की डांस फिल्म 'एबीसीडी 3' (ABCD 3) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया है.
रेमो डिसूजा ( Remo D'Souza) की डांस फिल्म 'एबीसीडी 3' (ABCD 3) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया है. खबरों की माने तो अपने बिजी शेड्यूल के चलते कैटरीना ने यह निर्णय लिया. उनकी डेट्स 'भारत' से क्लैश कर रही थी और इस वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया. कैटरीना के बाहर होने के बाद अब इस फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों को कंसिडर किया जा रहा है.
अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस किरदार के लिए सारा अली खान (Sara Ali Khan) के नाम पर भी विचार किया जा रहा है. अगर सारा अली खान इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर के लिए काफी अच्छा होगा.
यह भी पढ़ें:- कैटरीना कैफ को अभी भी है प्यार पर विश्वास, शादी को लेकर दिया ये बड़ा बयान
आपको बता दें कि फिल्म 'एबीसीडी 3' में वरुण धवन (Varun Dhawan) प्रमुख भूमिका में हैं. साथ ही इस फिल्म में प्रभुदेवा, धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे. 22 जनवरी से अमृतसर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. इसके बाद फिल्म को लंदन में फिल्माया जाएगा. 'एबीसीडी 3' 8 नवंबर, 2019 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2019 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

