कैटरीना कैफ को अभी भी है प्यार पर विश्वास, शादी को लेकर दिया ये बड़ा बयान
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी के बाद अब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी अपनी वेडिंग के बारे में बातचीत की है. मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में कैटरीना ने कहा कि, "कुछ समय पहले तक मैं शादी के बारे में सोचती थी.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी के बाद अब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी अपनी वेडिंग के बारे में बातचीत की है. मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में कैटरीना ने कहा कि, "कुछ समय पहले तक मैं शादी के बारे में सोचती थी. लेकिन तब मैंने जो सोचा था, उसके मुताबिक चीजें नहीं हुई. अब मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया है. जिंदगी ने आपके लिए जो सोचा है, वहीं आपको करना होता है. अब मैं इन सब चीजों का स्ट्रेस नहीं लेती हूं." कैटरीना ने आगे कहा कि, "मैंने जंग लड़ी और अब मैं यह बात जानकर संतुष्ट हूं कि जो हम सोचते हैं वो नही होता है. अब सब भगवान पर निर्भर है."
कैटरीना ने यह भी बताया कि, "जब सही वक्त आएगा, तब प्यार की मेरी लाइफ में एंट्री होगी. यह तब होगा जब मुझे इसकी जरा भी उम्मीद नहीं होगी." बता दें कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर काफी समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. लेकिन साल 2016 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई. इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कैटरीना की मित्र और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को डेट कर रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को जल्द ही फिल्म 'जीरो' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. आनंद एल राय ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म 21 दिसम्बर को सिनामघरों में रिलीज़ होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

