बॉलीवुड

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान: कैटरीना कैफ बनीं सुरैय्या, सामने आया हॉट लुक, देखें ये MOTION POSTER

फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ से कैटरीना कैफ का लुक पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया है

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान: कैटरीना कैफ बनीं सुरैय्या, सामने आया हॉट लुक, देखें ये MOTION POSTER
कैटरीना कैफ (Photo Credits: Twitter)

फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ से आज कैटरीना कैफ का लुक पोस्टर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. बताया गया कि फिल्म में कैटरीना के किरदार का नाम सुरैय्या है. मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए मोशन पोस्टर में कैटरीना अपने हॉट अंदाज में नजर आईं. फिल्म का निर्माण कर रही यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है.

पोस्टर को शेयर करके लिखा गया, “वो पूरे हिंदुस्तान को घुटनों के बल कमजोर करने के लिए आ रही हैं. कैटरीना कैफ बनीं सुरैय्या.” इसी के साथ इस ट्वीट में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख को भी टैग किया गया.

फिल्म से कैटरीना के मोशन पोस्टर को देखने के बाद उनका चिकनी चमेली वाला अंदाज हमें याद आता है. वो बिलकुल एक आइटम गर्ल की तरह नजर आ रही हैं जो दर्शकों का दिल जीत लेंगी.

बता दें कि इस फिल्म से अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख का पोस्टर भी रिलीज किया जा चूका है.

इस मल्टी-स्टारर फिल्म में ब्रिटिश एक्टर लॉयड आवन भी नजर आएंगे. यहां वो एक अंग्रेज अफसर की भूमिका में हैं जिनका नाम जॉन क्लाइव है.

अब दर्शकों को आमिर खान के लुक का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं और ये फिल्म 8 नवंबर, 2018 को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).