ऋषि कपूर ने सरकार से की लॉकडाउन में लाइसेंस वाली शराब की दुकानों को खुले रखने की अपील, बताई ये वजह
ऋषि कपूर ने अपील की है कि शाम को अगर सभी लाइसेंस वाली शराब की दुकानों को खुला रखा जाए तो इस तनाव के माहौल में कमी आ सकती है.
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट उनके इस अंदाज को दिखाते भी हैं. हालांकि इसके चलते वो कई बार लोगों के निशाने पर भी रहते हैं. ऐसे में अब ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर फिर से कुछ ऐसा लिखा है जिसके चलते वो विवादों में आ सकते हैं. दरअसल कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) किया गया. जिसके चलते हर किसी को अपने घरों में रहना पड़ रहा है. ताकि संक्रमण के फैलाव पर रोक लग सके. ऐसे में ऋषि कपूर ने अपील की है कि शाम को अगर सभी लाइसेंस वाली शराब की दुकानों को खुला रखा जाए तो इस तनाव के माहौल में कमी आ सकती है.
ऋषि कपूर ने ट्वीट करके अपील की है कि सरकार को सभी लाइसेंस वाली शराब की दुकानें शाम के समय में कई बार खोल देनी चाहिए. मुझे गलत मत समझिए, लेकिन इंसान घर पर बैठकर डिप्रेशन में जीने को मजबूर है. डॉक्टर- पुलिसवालों को भी तनाव से मुक्ति चाहिए. ब्लैक में तो सेल हो ही रहा है.
Think. Government should for sometime in the evening open all licensed liquor stores. Don’t get me wrong. Man will be at home only what with all this depression, uncertainty around. Cops,doctors,civilians etc... need some release. Black mein to sell ho hi raha hai. ( cont. 2)
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 28, 2020
इसके आगे ऋषि कपूर ने लिखा कि राज्य सरकार को एक्साइज से मिल रहे पैसों की बहुत जरूरत है. वैसे भी पी तो लोग रहे ही हैं. ये मेरे विचार है.
State governments desperately need the money from the excise. Frustration should not add up with depression. As it is pee to rahe hain legalize kar do no hypocrisy. My thoughts.
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 28, 2020
ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद वो एक बार फिर ट्रोल के निशाने पर हैं. कोई उनके इस आईडिया को बेहद ही घातक बता रहा है तो उनके नजरियें को कोष रहा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

