बॉलीवुड

TRP Scam: BARC के पूर्व सीईओ Partho Dasgupta को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पूर्व बीएआरसी सीईओ पार्थ दासगुप्ता को आज मुंबई की 8वीं एस्पलेनैड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पार्थ को मुंबई की क्राइम ब्रांच यूनिट ने अदालत में पेश किया लेकिन उनकी अगली रिमांड की मांग नहीं की गई थी.

TRP Scam: BARC के पूर्व सीईओ Partho Dasgupta को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पार्थ दासगुप्ता (Photo Credits: Instagram)

TRP Scam: पूर्व बीएआरसी सीईओ पार्थ दासगुप्ता को आज मुंबई की 8वीं एस्पलेनैड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पार्थ को मुंबई की क्राइम ब्रांच यूनिट ने अदालत में पेश किया लेकिन उनकी अगली रिमांड की मांग नहीं की गई थी. मजिस्ट्रेट एएच काशीकर ने आज उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

महामारी के चलते नियम के अनुसार, पार्थ को पहले एक स्कूल में भेजा जाएगा जिसके बाद उन्हें जेल में ट्रान्सफर किया जाएगा. बताया जा रहा है कि पार्थ के वकील ने अदालत में उनकी जमानत की अर्जी भी दर्ज की है जिसपर 1 जनवरी, 2021 को सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ें: TRP Scam Case: सुप्रीम कोर्ट ने रिपब्लिक टीवी से हाईकोर्ट जाने को कहा, ARG मीडिया द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से किया इनकार

उनकी जमानत अर्जी को लेकर सामान्य अदालत में ही सुनवाई होगी जहां टीआरपी केस को लेकर सुनवाई जारी है. बता दें कि पार्थ दासगुप्ता फर्जी टीआरपी केस में 15वें आरोपी है जिन्हें 24 दिसंबर को क्राइम ब्रांच द्वारा पुणे से गिरफ्तार किया गया था. उनपर आरोप है कि वो एजीआर आउटलियर के टीआरपी में अवैध तरह से छेड़छाड़ कर रहे थे. इसपर जांच अभी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).